फतेहपुर के पास बड़ा हादसा : स्लीपर बस और ट्रक में भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत

अधिकतर यात्री गुजरात के रहने वाले

फतेहपुर के पास बड़ा हादसा : स्लीपर बस और ट्रक में भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत

ये सभी वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और यात्रा के दौरान खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

फतेहपुर। सीकर के फतेहपुर में मंगलवार रात स्लीपर बस और ट्रक की  भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई और 18 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रात करीब 11 बजे फतेहपुर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकतर यात्री गुजरात के रहने वाले थे। ये सभी वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और यात्रा के दौरान खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

चकनाचूर हुआ बस का अगला हिस्सा  

बस बीकानेर की ओर से आ रही थी और ट्रक झुंझुनूं से बीकानेर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और कई यात्री अंदर ही फंस गए।

कई घायलों की हालत गंभीर:

Read More परीक्षा देने आए छात्र का स्कूल से अपहरण : बदमाशों ने बोलेरो में बेरहमी से पीटा, हाथ व अंगुलियां तोड़ीं; नाखून उखाड़े

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन वाहन रुक गए और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तुरंत सीकर और आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। 

Read More ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 3 की मौत : मृतकों में पिता-पुत्र और दामाद, भतीजा गंभीर घायल, ढाबे पर गए थे आलू- टिक्कड़ खाने

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे