डोडा चूरा तस्करी का भंडाफोड़ : 1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

पानी के टैंकर में 35 कट्टो में छिपा रखा था

डोडा चूरा तस्करी का भंडाफोड़ : 1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

710 किलो से ज्यादा डोडा चूरा जब्त। पुलिस ने पानी के टैंकर में छिपे 35 कट्टों में भरे 710 किलो 530 मिलीग्राम डोडा चूरा जब्त । जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिना नंबर के ट्रैक्टर-टैंकर और एस्कॉटिंर्ग कर रही मारुति ऑल्टो कार को जब्त। बिना नंबर का ट्रैक्टर, टैंकर और उसके आगे चल रही मारुति ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली तो टैंकर के भीतर प्लास्टिक के कट्टों में डोडा चूरा भरा मिला।

कोटड़ी। भीलवाड़ा जिले में पुलिस थाना कोटड़ी और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त एक्शन 710 किलो से ज्यादा डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने पानी के टैंकर में छिपे 35 कट्टों में भरे 710 किलो 530 मिलीग्राम डोडा चूरा जब्त किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिना नंबर के ट्रैक्टर-टैंकर और एस्कॉटिंर्ग कर रही मारुति ऑल्टो कार को जब्त किया। थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू थाना क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी रामचन्द्र शर्मा और उसका पुत्र मोनू शर्मा बड़ी मात्रा में डोडा चूरा तस्करी की सूचना मिली। तस्करों को पकड़ने के लिए कोटड़ी क्षेत्र के गेहुली से ककरोलिया घाटी रोड पर आरबी माइन के सामने नाकाबंदी की। इस दौरान एक बिना नंबर का ट्रैक्टर, टैंकर और उसके आगे चल रही मारुति ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली तो टैंकर के भीतर प्लास्टिक के कट्टों में डोडा चूरा भरा मिला।

तस्कर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पुराना अपराधी: सीआई महावीर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों में रामचन्द्र शर्मा (52), पुत्र मोनू शर्मा (33) निवासी धनौरा, थाना बेंगू, चित्तौड़गढ़ और ट्रेक्टर टेंकर चालक दिनेश कुमार गुर्जर (26) निवासी भगवानपुरा, थाना बेंगू चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी की पुरानी हिस्ट्री खंगाली जिसमें मुख्य आरोपी रामचन्द्र शर्मा पूर्व में भी 65 किलोग्राम अफीम के प्रकरण में एनसीबी द्वारा पकड़ा जा चुका है और लम्बे समय तक जेल में रहने के साथ ही जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर तस्करी करने लगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत