पीडब्ल्यूडी का एक्सईएन 4.04 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठिकानों पर सर्च जारी 

दो ठेकेदार भी गिरफ्तार

पीडब्ल्यूडी का एक्सईएन 4.04 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठिकानों पर सर्च जारी 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कलक्ट्रेट परिसर में पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता और दो ठेकेदारों को 4 लाख 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। ठेकेदारों की ओर से किए गए कार्यों के भुगतान के बदले स्वयं के लिए और एसई खेमचंद मीणा के नाम पर रिश्वत की मोटी राशि वसूल रहा।

भीलवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता और दो ठेकेदारों को 4 लाख 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार जांच में सामने आया कि शाहपुरा में तैनात अधिशाषी अभियंता शहजाद मोहम्मद, ठेकेदारों की ओर से किए गए कार्यों के भुगतान के बदले स्वयं के लिए और एसई खेमचंद मीणा के नाम पर रिश्वत की मोटी राशि वसूल रहा है।

शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने कलक्ट्रेट परिसर कार्यालय से अधिशाषी अभियंता को ठेकेदार मोडूराम धाकड़ और बनवारीलाल के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियंता के कब्जे से 4,04,000 की नकद राशि बरामद की गई। ब्यूरो की टीम आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों पर सर्च कर रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उच्चतम न्यायालय का निर्णय : आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री होना अनिवार्य, नहीं बदल सकते नियम उच्चतम न्यायालय का निर्णय : आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री होना अनिवार्य, नहीं बदल सकते नियम
उच्चतम न्यायालय ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2024 मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग की अपील को स्वीकार करते हुए...
आईपीएल-2026 : संजू-कार्तिक बने जीत के हीरो, चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से दी शिकस्त
ट्रंप की ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 650 अंक की बढ़त, इन शेयरों पर रखें नजर
होर्मुज में ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के बाद तनाव बढ़ा: नए हमलों के बीच ईरान-अमेरिका वार्ता खतरे में, ट्रंप ने दी चेतावनी 
गर्मियों की छुट्टियां मनाना हुआ मुश्किल : गर्मी में सफर बना चुनौती, ट्रेनों में लंबी वेटिंग
अमित शाह बंगाल और नड्डा असम में पर्यवेक्षक, पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान में खेल संघों की बदलती तस्वीर : अब आर्थिक सहयोग नहीं, 'सुरक्षा कवच' प्राथमिकता