आईपीएल-2026 : संजू-कार्तिक बने जीत के हीरो, चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से दी शिकस्त

स्टब्स-रिजवी ने संभाली पारी

आईपीएल-2026 : संजू-कार्तिक बने जीत के हीरो, चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से दी शिकस्त
चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन (87) और कार्तिक शर्मा (41) की 114 रन की नाबाद साझेदारी से दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। दिल्ली 155/7 तक सीमित, स्टब्स (38) और रिजवी की साझेदारी अहम।

नई दिल्ली। संजू सैमसन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी और राजस्थान के रणजी खिलाड़ी कार्तिक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की अटूट साझेदारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल मुकाबले में आठ विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई की सटीक गेंदबाजी के समक्ष 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रनों का स्कोर ही बना सकी। चेन्नई ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 159 रन बना मुकाबला आसानी से जीत लिया। चेन्नई की जीत के हीरो संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा रहे, जिन्होंने 45 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद 114 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाया। संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्के जमाते हुए 87 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं कार्तिक 31 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के सहित 41 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली की निराशाजनक शुरुआत :

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत निराशाजनक रही और टीम ने एक समय 69 रन तक ही पांच विकेट गंवा दिए थे। पथुम निसंका 19, केएल राहुल 12, नितीश राणा 15, करुण नायर 13 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

स्टब्स-रिजवी ने संभाली पारी :

Read More आईपीएल-2026 : जीटी के खिलाफ क्वालिफायर मैच, आरसीबी पर होगा अपना खिताब बचाने का दबाव

स्टब्स और रिजवी ने 47 गेंद पर 65 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में आए रिजवी ने आखिर के ओवर्स में ताबड़तोड़ बैटिंग की। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाने सहित अंतिम ओवर में तीन छक्के मारे। आखिरी ओवर में 20 रन बने और दिल्ली 155 तक पहुंच सकी। ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 गेंदों पर 38 रन बनाए। नूर अहमद ने दो विकेट चटकाए और बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा। हालांकि अंशुल कंबोज थोड़े महंगे साबित हुए।

Read More आईपीएल-2026 : आरसीबी फाइनल में पहुंची, रजत पाटीदार की धुआंधार पारी से क्वालीफायर -1 में गुजरात को 92 रनों से हराया  

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी