निर्धन अनाथ बच्चों को वितरण की गई शिक्षण सामग्री
सेवा कार्य: प्रेम पाठशाला के बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री
जयपुर के भांकरोटा में श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में आई इंडिया द्वारा संचालित 'प्रेम पाठशाला' के अनाथ एवं बी.पी.एल. बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी गई। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद करना और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना है।
जयपुर। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में भांकरोटा स्थित आई इंडिया जयपुर द्वारा बी.पी.एल. एवं अनाथ बच्चों के लिए संचालित प्रेम पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। समिति द्वारा इन आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Nov 2026 13:02:21
वायदा बाजार की नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी पांच सौ रुपए कम होकर 1,75,000 रुपए प्रति...

Comment List