उच्चतम न्यायालय का निर्णय : आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री होना अनिवार्य, नहीं बदल सकते नियम

लॉ में स्नातक की डिग्री अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

उच्चतम न्यायालय का निर्णय : आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री होना अनिवार्य, नहीं बदल सकते नियम
उच्चतम न्यायालय ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2024 मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग की अपील को स्वीकार करते हुए स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के तहत शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने की निर्णायक तिथि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि ही होगी।

अजमेर। उच्चतम न्यायालय ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2024 मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग की अपील को स्वीकार करते हुए स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के तहत शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने की निर्णायक तिथि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि ही होगी। इस फैसले के साथ ही शीर्ष अदालत ने राजस्थान उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी। आरपीएससी ने 7 मार्च 2024 को सहायक अभियोजन अधिकारी के 181 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें लॉ में स्नातक की डिग्री अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता रखी गई थी।

इस भर्ती में कई ऐसे अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिया था, जिनकी डिग्री आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी नहीं हुई थी। बाद में आयोग ने स्पष्ट किया था कि जिनके पास अंतिम तिथि तक योग्यता नहीं है, वह अपना आवेदन वापस ले लें। इसे अभ्यर्थियों ने राजस्थान उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय की एकल और खंडपीठ ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा था कि यदि परीक्षा की तिथि तक डिग्री मिल जाती है, तो उन्हें पात्र माना जाना चाहिए। इसी निर्णय के विरुद्ध आरपीएससी ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

18 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला   18 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 18 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश कुमार जांगिड़ को...
राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी