पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास

अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश

पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पीएम-जनमन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को मिशन मोड में तेजी लाने के निर्देश। शिक्षा, आवास, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के कार्य समय पर व गुणवत्तापूर्ण पूरा करने पर जोर।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, आवास, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को मिशन मोड में निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम-जनमन के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर कर कार्यों को गति दी जाए।

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, आवास, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास से वहां के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति से मुख्य सचिव को अवगत कराया।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
जयपुर सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी के असर से चांदी के भाव 2,000 रुपए घटकर 2,51,000 रुपए प्रति...
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार, यात्रियों को होगी सुविधा
कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद : एके-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद, तलाशी अभियान जारी
राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत