गर्मियों की छुट्टियां मनाना हुआ मुश्किल : गर्मी में सफर बना चुनौती, ट्रेनों में लंबी वेटिंग
स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोच का सहारा
ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है जिससे लंबी दूरी का सफर मुश्किल। अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में आरक्षित सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी। ऐसे में यात्रियों को टिकट कन्फर्म कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही।
जयपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है जिससे लंबी दूरी का सफर मुश्किल होता जा रहा है। अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में आरक्षित सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। ऐसे में यात्रियों को टिकट कन्फर्म कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि रेलवे प्रशासन अतिरिक्त यात्री भार होने पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो करता है, लेकिन इन ट्रेनों का किराया नियमित ट्रेनों के मुकाबले अधिक होने से यात्रियों की जेब पर भारी पड़ता है।
हालांकि रेलवे प्रशासन ने मुबंई, कोलकाता, चेन्नई, चंडीगढ़, पटना, वाराणासी, गुवाहाटी सहित अन्य स्थानों के लिए ट्रेनों में दो माह पूर्व ही सीटें फुल हो चुकी हैं और अब यात्रियों के पास रेलवे की स्पेशल ट्रेनों के साथ ही तत्काल टिकट ही सहारा बना हुआ है, लेकिन तत्काल टिकट भी कुछ ही मिनटों में खत्म हो रहे हैं। ऐसे में परिवार सहित छुट्टियां मनाने जाने वाले यात्रियों के कारण स्लीपर और एसी कोच में भी सीटों की भारी कमी हो गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। साथ ही कई नियमित ट्रेनों में 132 अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं।
इन ट्रेनों का किया जा रहा है संचालन
मुम्बई सेट्रल भिवानी मुम्बई सेट्रल द्वि.साप्ताहिक स्पेशल, रेवाड़ी रींगस स्पेशल, जयपुर भिवानी जयपुर स्पेशल, लालकुआं राजकोट साप्ताहिक स्पेशल, हिसार खडकी साप्ताहिक स्पेशल, अजमेर बान्द्रा टर्मिनस अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, अजमेर दौड अजमेर साप्ताहिक, बीकानेर साईनगर शिर्डी बीकानेर साप्ताहिक, हिसार वलसाड हिसार साप्ताहिक, भगत की कोठी बान्द्रा टर्मिनस भगत की कोठी साप्ताहिक, अजमेर सोलापुर अजमेर साप्ताहिक, जयपुर बान्द्रा टर्मिनस जयपुर साप्ताहिक, मदार रोहतक मदार प्रतिदिन स्पेशल, उदयपुर सिटी योगनगरी त्रषिकेश उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल, श्रीगंगानगर समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल, भगत की कोठी जोधपुर दानापुर साप्ताहिक स्पेशल, खातीपुरा जयपुर हावडा साप्ताहिक स्पेशल, साबरमती हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल, संतरागाछी अजमेर संतरागाछी साप्ताहिक, बान्द्रा टर्मिनस भिवानी बान्द्रा, श्रीगंगानगर लक्ष्मीबाई नगर इंदौर साप्ताहिक, यशवन्तपुर बीकानेर यशवन्तपुर साप्ताहिक, तिरूवनंतपुरम मदार साप्ताहिक, मैसूरू जोधपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक, कानपुर सेट्रल असारवा साप्ताहिक स्पेशल, कोयम्बटूर जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, अजमेर रांची साप्ताहिक स्पेशल, ओखा शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक, भावनगर टर्मिनस हरिद्वार साप्ताहिक, खातीपुरा हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल, जोधपुर आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल, मदार कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल, साबरमती आसनसोल साप्ताहिक, गांधीधाम मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल, जयपुर खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल, भगत की कोठी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मदार पटना साप्ताहिक स्पेशल, काकिनाडा टाउन हिसार साप्ताहिक स्पेशल एवं सूबेदारगंज खातीपुरा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

Comment List