पुलिस की तर्ज पर परिवहन विभाग में बनेगा स्टेट कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन पर दर्ज होंगी शिकायतें

संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

पुलिस की तर्ज पर परिवहन विभाग में बनेगा स्टेट कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन पर दर्ज होंगी शिकायतें
राजस्थान परिवहन विभाग आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए पुलिस की तर्ज पर राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने की तैयारी कर रहा। परिवहन मुख्यालय स्तर पर प्रस्तावित इस कंट्रोल रूम के साथ एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

जयपुर। राजस्थान परिवहन विभाग आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए पुलिस की तर्ज पर राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। परिवहन मुख्यालय स्तर पर प्रस्तावित इस कंट्रोल रूम के साथ एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेल्पलाइन पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही, अवैध परिवहन गतिविधियों, नियमों के उल्लंघन तथा परिवहन कार्यालयों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। शिकायत मिलने के बाद परिवहन मुख्यालय के अधिकारी उसकी मॉनिटरिंग करेंगे और संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

विभाग का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना, जवाबदेही बढ़ाना और आमजन को एक केंद्रीकृत शिकायत मंच उपलब्ध कराना है। अधिकारियों का मानना है कि स्टेट कंट्रोल रूम शुरू होने से परिवहन व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी, ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी तथा विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ेगी। इससे आमजन और परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित हो सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट पेपर लीक पर 'आप' का हमला,  केजरीवाल और संजय सिंह ने सरकार के कदमों को बताया 'नौटंकी' नीट पेपर लीक पर 'आप' का हमला, केजरीवाल और संजय सिंह ने सरकार के कदमों को बताया 'नौटंकी'
आम आदमी पार्टी (AAP) ने नीट पेपर लीक रोकने के सरकारी दावों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने...
सर्जियो गोर का भारत दौरा: अमित शाह से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर चर्चा
जयराम रमेश का इस्लामाबाद एमओयू को लेकर केंद्र पर प्रहार, बोले- यह सरकार की विदेश नीति के लिए गंभीर झटका
हॉस्पिटल मैनेजर कैडर की फाइल लंबित, बेरोजगारों ने भर्ती शुरू करने की उठाई मांग
बड़ी खबर: शिवसेना (यूबीटी) में टूट की पुष्टि, छह सांसदों ने किया शिंदे खेमे का समर्थन
असर खबर का : हरिपुरा विद्यालय में जलभराव समाधान पर आपात बैठक
करोड़ों का राजस्व फिर भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं, बंद विश्राम गृह और खराब सीसीटीवी से किसान परेशान