हॉस्पिटल मैनेजर कैडर की फाइल लंबित, बेरोजगारों ने भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू

हॉस्पिटल मैनेजर कैडर की फाइल लंबित, बेरोजगारों ने भर्ती शुरू करने की उठाई मांग
हॉस्पिटल मैनेजर कैडर को लेकर बेरोजगार युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही बेरोजगार संघ के अध्यक्ष विनोद चौधरी ने आरोप लगाया है कि फाइल चिकित्सा विभाग के संयुक्त शासन सचिव स्तर पर लंबे समय से लंबित पड़ी है, जिससे कैडर गठन और भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी हो रही।

जयपुर। हॉस्पिटल मैनेजर कैडर को लेकर बेरोजगार युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष विनोद चौधरी ने आरोप लगाया है कि फाइल चिकित्सा विभाग के संयुक्त शासन सचिव (ग्रुप-2) स्तर पर लंबे समय से लंबित पड़ी है, जिससे कैडर गठन और भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी हो रही है। चौधरी ने कहा कि बजट घोषणा 2025-26 के तहत स्वीकृत इस कैडर को प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

उन्होंने दावा किया कि कैबिनेट की मंजूरी के बावजूद फाइल आगे नहीं बढ़ रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बेरोजगार संघ ने सरकार से लंबित फाइल को तत्काल मंजूरी देने, हॉस्पिटल मैनेजर कैडर के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति? एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?
शिक्षकों की कमी के बीच नई उम्मीद, मानवीय मार्गदर्शन रहेगा सबसे अहम।
जम्मू-कश्मीर: 3 हफ़्ते बंद रहने के बाद फिर खुले स्कूल, जनजीवन सामान्य
असर खबर का : टूटी नालियों व खुले चैंबरों की मरम्मत का काम शुरू
जंतर-मंतर मामले में SC सख्त, दिल्ली पुलिस से पूछा- क्या प्रदर्शन का जवाब सिर्फ लाठीचार्ज है?
लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा: प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
राजस्थान स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता : स्नेहा लांबा, पूनम स्वामी, सुहासी वर्मा, तनिष्का सिंह महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में
असर खबर का : कोटा-बूंदी को मिलेंगे 18 करोड़ के दो मंजिला 4 नए कॉलेज