खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां

पुलिस को फैक्ट्री की भनक तक नहीं

खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां
फटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बीच एक मासूम लापता हो गया। घटना के आठ घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं। आशंका जताई जा रही हैं कि वह भी आग की चपेट में। करीब 15 वर्षीय रब्बिल की मां नाजमीन रोती हुई अपने बच्चे को लाने की पुकार करते हुए फफक पड़ी।

जयपुर। खोहनागोरियान थाने के पीछे रिहायशी कॉलोनी करीम नगर में फटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बीच एक मासूम लापता हो गया। घटना के आठ घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। आशंका जताई जा रही हैं कि वह भी आग की चपेट में आ गया। करीब 15 वर्षीय रब्बिल की मां नाजमीन रोती हुई अपने बच्चे को लाने की पुकार करते हुए फफक पड़ी। रब्बिल के पिता सिकंदर एक गम्भीर बीमारी से जूझ रहे हैं। सिकंदर के दो बेटे हैं बड़ा रब्बिल और छोटा सुहान। 

झुलसी हालत में मांगा पानी... 
जेबा निशा ने बताया कि वह घर में बर्तन साफ  कर रही थीं। तभी बाहर से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो एक व्यक्तिबुरी तरह झुलसा हुआ था और पानी मांग रहा था। उन्होंने तुरंत उस पर पानी डाला। आसपास के लोग भी मदद के लिए पहुंच गए और उसे कपड़ा ओढ़ाकर राहत देने का प्रयास किया।

पानी पिलाने गया था रब्बिल, अस्पताल में मौत की पुष्टि
15 वर्षीय रब्बिल की हादसे के बाद लगातार लापता होने की खबरों के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए अज्ञात के रूप में भर्ती कराया था। बाद में उसकी पहचान तलाई के रहने वाले रब्बिल के रूप में हुई। 

मसीहा बन बाहर निकाला
तलाई के रहने वाले हासिम अंसारी ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर देखा कि आग से झुलसते हुए एक व्यक्ति मकान से बाहर चीखते चिल्लाते आ रहा है। उसने तुरंत आस-पास के लोगों को बुला कर खुद ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। 3-4 जनों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की से अस्पताल पहुंचाया। हासिम के साथ कॉलोनी के सोहेल खान, नौशाद अली और समीर ने साथ में मदद की। कॉलोनी के एक बुजुर्ग ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि फैक्ट्री में पटाखों पर लेवल चिपकाने का काम किया जाता है। कॉलोनी में मौत की फैक्ट्री चल रही है, जहां हर पल लोग बारूद के ढे़र पर बैठ कर काम करते हैं। इलाके में घर-घर में लेवलिंग का काम किया जा रहा है। ये लोग बाहर से आकर यहां किराए पर मकान लेकर उसमें फै्ट्रिरयां चलाते हैं। 

Read More एएनटीएफ ने एक ही दिन में दो बड़े अभियान में पकड़े दो इनामी अपराधी, जानें पूरा मामला

पुलिस को फैक्ट्री की भनक तक नहीं: कागजी
कांग्रेस विधायक अमीन कागजी और रफीक खान ने मौके पर पहुंच पीड़ितो और घटना स्थल पर जायजा लिया । उन्हौंने कहा कि हादसा थाने से महज 400-500 मीटर की दूरी पर होते हुए भी पुलिस को इस अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री का पता तक नहीं चला। यह पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान है। 

Read More आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई

हो सकता था बड़ा धमाका
स्थानीय निवासी नौशाद ने बताया कि कॉलोनी मेें हर मंगलवार को हाट बाजार लगाता है, जिसमें सैंकडों लोग आते हैं। सूचना पर आई पुलिस और स्थानीय निवासियों ने फै क्ट्री में रखे घरेलू सिलेण्डर को बाहर निकाल लिया, इससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत ये रही कि जयपुर में धारा-163 के कारण हाट बाजार स्थागित कर दिया गया था।

Read More कल से मिल सकती है राहत : फिर सक्रिय होगा मानसून, 22 जुलाई से पकड़ेगा रफ्तार 

दमकल खुद हुई बीमार
हादसे के बाद मौके पर पहुंची दमकलों को दमकल कर्मियों नें धक्का लगा कर सीपीआर जैसी प्रक्रिया अपनाई। जिसके बाद वह स्टार्ट हुई तो वहां से पानी लेने के लिए रवाना हुई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मा योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज मा योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
सरकार ने 15 दिसंबर 2025 से आउटबाउंड इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू की थी, जिसके बाद पात्र परिवार राज्य से बाहर स्थित...
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर