नीट पेपर लीक पर 'आप' का हमला, केजरीवाल और संजय सिंह ने सरकार के कदमों को बताया 'नौटंकी'

सरकार की प्राथमिकता पेपर लीक रोकना

नीट पेपर लीक पर 'आप' का हमला,  केजरीवाल और संजय सिंह ने सरकार के कदमों को बताया 'नौटंकी'
आम आदमी पार्टी (AAP) ने नीट पेपर लीक रोकने के सरकारी दावों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अरबों रुपये के इस काले कारोबार को प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। संजय सिंह ने टेलीग्राम बैन जैसे कदमों को मूल समस्या से ध्यान भटकाने वाली नौटंकी बताया।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने नीट परीक्षा में पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाये जा रहे कदमों पर सवाल खड़े किये हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि सरकार की प्राथमिकता पेपर लीक रोकना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक का कारोबार अरबों-खरबों रुपये का है और इसके पीछे प्रभावशाली लोगों का संरक्षण है। उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार वास्तव में इस समस्या को समाप्त करना चाहती तो अब तक प्रभावी और स्थायी कदम उठाये जा चुके होते।

उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक से होने वाली कमाई का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों और जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक इस पूरे तंत्र को नहीं बदला जायेगा, तब तक पेपर लीक की घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। उन्होंने युवाओं और आम जनता से इस मुद्दे पर आवाज उठाने और व्यवस्था परिवर्तन के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले परीक्षा प्रश्नपत्रों के परिवहन के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों का उपयोग करने की बात कही गयी और अब टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की जा रही है। उन्होंने इसे सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि ऐसे कदमों से पेपर लीक की समस्या का समाधान नहीं होगा।

आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कभी वायुसेना के माध्यम से प्रश्नपत्र पहुंचाने और कभी टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदमों को पेपर लीक रोकने का समाधान बताना केवल "नौटंकी" है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मूल समस्या से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और वास्तविक सुधारों की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं कर रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार
गहलोत ने कोटा अस्पताल घटना की जांच में सामने आई लापरवाही की रिपोर्ट पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए...
शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 254 अंक की बढ़त के साथ 77,409.98 पर बंद
साइबर ठगी से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी, टास्क स्कैम और फर्जी लोन ऐप्स से सतर्क रहने की अपील
लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह : चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण का निर्णायक अभियान
ईरान का बड़ा ऐलान: यूरेनियम रहेगा देश में, अमेरिका से समझौते के बीच बधाई बड़ा बयान
रेखा गुप्ता का नया प्लान : दिल्ली में परीक्षार्थियों के साथ परिजनों के लिए खास व्यवस्था, बैठने के लिए AC जैसी सुविधा वाले कूलिंग जोन तैयार
नॉर्दर्न जोनल काउंसिल की बैठक कल, राजस्थान उठाएगा जल और अंतरराज्यीय मुद्दे