बीकानेर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-ब्रिटेन का सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर का आगाज : दोनोंं देशों के 240 सैनिक हो रहे हैं शामिल, अभ्यास आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित

सन्-2011 से जारी है युद्धाभ्यास

बीकानेर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-ब्रिटेन का सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर का आगाज : दोनोंं देशों के 240 सैनिक हो रहे हैं शामिल, अभ्यास आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित

भारत और यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर का आठवां संस्करण 17 नवंबर से बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित फाॅरेन ट्रेनिंग नोड में प्रारंभ हुआ। 14 दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास 17 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। रक्षा प्रवक्ता ले. कर्नल निखिल धवन ने बताया कि अभ्यास में भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के कुल 240 सैनिक भाग ले रहे हैं।

बीकानेर। भारत और यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास अजेय वॉरियर का आठवां संस्करण 17 नवंबर से बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित फाॅरेन ट्रेनिंग नोड में प्रारंभ हुआ। 14 दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास 17 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। रक्षा प्रवक्ता ले. कर्नल निखिल धवन ने बताया कि अभ्यास में भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के कुल 240 सैनिक भाग ले रहे हैं। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सिख रेजीमेंट के सैनिक कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अंतर्गत आयोजित यह अभ्यास अर्बन क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित है।

धवन ने बताया कि आगामी दो सप्ताह के दौरान प्रशिक्षण में ब्रिगेड स्तर पर संयुक्त मिशन योजना, एकीकृत सामरिक अभ्यास, सिमुलेशन.आधारित परिस्थितियां तथा वास्तविक आतंकवाद.रोधी हालात को दर्शाने वाले कंपनी.स्तरीय फील्ड प्रशिक्षण शामिल होंगे। उन्हांने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य सवार्ेत्तम प्रथाओं का आदान प्रदान सामरिक दक्षता को बढ़ाना तथा जटिल परिस्थितियों में समन्वित प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करना है। 

सन्-2011 से जारी है युद्धाभ्यास
रक्षा प्रवक्ता धवन ने बताया कि 2011 से द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जा रहा अजेय वॉरियरए भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना के बीच एक प्रमुख संयुक्त सैन्य सहभागिता के रूप में विकसित हुआ है। वर्ष 2025 का संस्करण प्रोफेशनलिज्मए सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता तथा वैश्विक शांति के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी  जयपुर में पड़ोसी की दरिंदगी: घर में अकेली पाकर विवाहिता से रेप, विरोध पर धमकाया और किसी को बताने पर बुरा अंजाम देने की दी चेतावनी
जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पड़ोसी ने विवाहिता...
जीएसटी से भरा सरकार का खजाना: फरवरी में 8.1% ग्रोथ के साथ 1.83 लाख करोड़ का रिकॉर्ड संग्रह
ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल
गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ को दी बधाई : संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का किया आह्वान, कहा- सेवा की भावना ही राजनीति का मूल मंत्र
होली पर लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण : भारत के अलावा इन देशों में दिखेगा असर, पढ़े क्या होता है ग्रहण
भव्य अभिषेक का नजारा! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 151 किलो दूध से स्नान, 1001 मोदक चढ़ाए गए
महिला सुरक्षा की ओर तकनीक आधारित बड़ा कदम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस की अभिनव पहल; बस, ऑटो और टैक्सी में ‘राजकॉप सिटीजन एप’ के क्यूआर कोड पोस्टर लगाने की शुरुआत