असर खबर का - रानीपुरा पुलिया का अटका हुआ काम फिर से शुरू

अब नही होगा आवागमन बाधित

असर खबर का - रानीपुरा पुलिया का अटका हुआ काम फिर से शुरू

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा।

सांवतगढ़। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धनाव से नैनवां तक डामरीकरण सड़क पर रानीपुरा के समीप बडी पुलिया की एप्रोच सड़क का अटका हुआ काम फिर से शुरू हो गया है। दैनिक नवज्योति ने 11 जुलाई के अंक में 'बरसात में फिर बंद हो सकता है आवागमन' खबर के शीर्षक से उठाया था मुद्दा। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया का अधूरा काम फिर से शुरू किया गया है। पुलिया का काम पूरा होने के बाद ही वाहन चालकों को सड़क का पूरी तरह से फायदा मिल पाएगा। क्योंकि नैनवा से बूंदी जाने के लिए सबसे सीधा मार्ग रानीपुरा पुलिया के ऊपर से होकर गुजरता है। पुलिया की कुल लागत राशि 2 करोड़ 66 लाख रुपए है। वर्तमान कि छोटी पुलिया कि चौड़ाई भी कम है और बहुत पुरानी और जर्जर हो चुकी है जिस पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। छोटी पुलिया की ऊंचाई कम होने के कारण बरसात में आवागमन बाधित हो जाता है और हादसा होने का डर बना रहता है। हाल ही में 13 जुलाई को छोटी पुलिया पर चादर चलने से आवागमन बाधित रहा,और वाहनों की लंबी कतारे लग गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
सूर्यास्त शाम 05:42 बजे।
युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान : पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाई, कब्जे में लिया शव
मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  
दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर
जोबनेर बाग में 30 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया शुभारंभ
बघेरों की रेडियो कॉलर लगाकर होगी निगरानी : शहर में बढ़ती आवाजाही से वन विभाग सतर्क, प्रयोग के तौर के लिए बेंगलुरु से मंगाए गए हैं कॉलर 
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 का रास्ता साफ : कल से ही होगी परीक्षा, परीक्षा में 92 हजार अभ्यर्थी शामिल