असर खबर का - जागा पालिका प्रशासन: सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया

सीसी रोड के लिए सड़कों को खोदा था।

असर खबर का - जागा पालिका प्रशासन: सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया

खबर का असर देखने को मिला की नगर पालिका द्वारा उक्त सीसी सड़क का मलबा हटाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।

इन्द्रगढ़। इन्द्रगढ़ नगर पालिका द्वारा गलीयों में सीसी सड़क निर्माण के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ने के मामले में दैनिक नवज्योति में 18 जनवरी रविवार के अंक में विकास के नाम पर उधेडी सड़कें, 8 दिन से पड़ा है मलबा... शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी जिसमें पालिका द्वारा खोदी गई। सड़क से मोहल्ले वासियों को हो रही समस्याओं को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका ने खोदी गई सड़कों की सुध ली तथा न केवल गलियों में खोदी गई। सडक का मलबा उठाया बल्कि सड़क का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया। इस दौरान पालिका प्रशासन व संवेदक द्वारा मोहल्लेवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से खोदी गई सड़क का मलबा उठाया तथा शुक्रवार से सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। जानकारी के अनुसार इन्द्रगढ के वार्ड नं. 12 में पालिका द्वारा सीसी रोड निर्माण के लिए पूर्व में बनी सडक को खोद दिया गया था तथा सड़क का मलबा वही पर छोड दिया गया था। सड़क की खुदाई किए हुए लगभग आठ दिन हो चुके थे। इस दौरान पालिका प्रशासन व संवेदक द्वारा सड़क का मलबा भी नही उठाया गया था। मोहल्लेवासियों की भारी परेशानी को देखते हुए दैनिक नवज्योति संवाददाता द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करवाया था। खबर का असर देखने को मिला की नगर पालिका द्वारा उक्त सीसी सड़क का मलबा हटाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।

पाठकों ने कहा थैंक यू नवज्योति 
नवज्योति अखबार द्वारा जनता से जुडी इस समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए मोहल्लेवासी श्रीानाथ शर्मा, अंकिश तिवारी, महावीर सैनी, राकेश शास्त्री, सत्यप्रकाश पोटरव संतोष शर्मा सहित कई नगरवासियों ने नवज्योति को धन्यवाद दिया है। कहा है कि नवज्योति अखबार सदैव जनता से जुडी समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है। आगे भी नवज्योति जनता के दुख दर्द की आवाज को अपने अंक में प्रमुखता से स्थान देकर समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।   

Post Comment

Comment List

Latest News

हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली
धमकियों के बावजूद अब तक न तो ई-मेल भेजने वाले का पता चल पाया है और न ही ऐसी घटनाओं...
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक ने सदन में उठाया मामला, सरकार ने शीघ्र पद भरने का दिलाया भरोसा
विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय 
युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक
संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल
जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी