प्रचंड गर्मी में ठंडे पानी को तरस रहे लोग

दान में दिए गए वाटर कूलर बने शोपीस

प्रचंड गर्मी में ठंडे पानी को तरस रहे लोग

नगर पालिका दान के वाटर कूलर को ठीक नही करवा रही है जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरस गए है। व्यापारी व दुकानदारों ने बतायापालिका के पास लगा वाटर कूलर पिछली गर्मी में खराब हुआ था उसके बाद आज तक उसे पालिका द्वारा सही नही कराया गया।

लाखेरी। भीषण गर्मी के दौर और लू के थपेड़ों के बीच लाखेरी के लोगों को दानदाताओं द्वारा लगाए गए वाटर कूलर से पीने का ठंडा पानी नही मिल रहा है जिससे वाटर कूलर शो पीस बने हुए है क्योंकि नगर पालिका दान के वाटर कूलर को ठीक नही करवा रही है जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरस गए है। व्यापारी रोहित ने बताया कि पालिका के पास लगा वाटर कूलर पिछली गर्मी में खराब हुआ था उसके बाद आज तक उसे पालिका द्वारा सही नही कराया गया जिसमें आसपास के दुकानदारों सहित बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को ठंडा पानी नही मिल रहा है। दुकानदार कमल, घनश्याम, लकी आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले इसको सही कराने के लिए ईओ को ज्ञापन भी दिया था मगर अभी तक सही नही हुआ है वही वार्ड पार्षद भी ध्यान नही दे रहा है। वही बून्दी रोड स्थित सुभाष सर्किल पर लगा वाटर कूलर भी कई दिनों से खराब है जिससे बून्दी के लिए बस पकड़ने वाले यात्रियों को और आसपास के दुकानदारों को पीने का ठंडा पानी नही मिल रहा है जिससे लोग पालिका को कोसते रहते है।

पहले सही कराए थे मगर वो कुछ कारणों से वो खराब हो गए। जल्द ही इनको सही कराते है ताकि लोगों को ठंडा पानी मिल सके।
- मोतीशंकर नागर,ईओ, लाखेरी

सभी वाटर कूलर को सही करने के निर्देश दिए है जल्द ही सही हो जाएगा। जहां नया लगाने की जरूरत होगी वहां नया लगेगा।
- आशा शर्मा, पालिकाध्यक्ष, लाखेरी

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल-2026 के मुकाबले में आरसीबी को 4 विकेट से हराया। 156 रन के लक्ष्य को गुजरात ने...
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर
गर्मी में सुकून की फुहार : आमेर महल में पर्यटकों को मिली राहत, तपन के चलते पर्यटकों का आंकड़ा 1,842 रहा
कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना : बैलट बॉक्स से छेड़खानी का आरोप, चुनाव आयोग दी सफाई