पिकअप-बोलेरो भिड़े : देवरानी-जेठानी की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

चौथ माता के दरबार में धोक दिलाने जा रहा था परिवार

पिकअप-बोलेरो भिड़े : देवरानी-जेठानी की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

मामल में थाना अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि दबलाना थाना क्षेत्र के हरमाली का खेड़ा निवासी मुकेश मीणा की मोतीपुरा निवासी सरोज से शादी हुई थी।

नैनवां। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को बोलेरो से चौथ का बरवाड़ा धोक दिलाने जा रहे परिवार की एनएच 148डी हाईवे के वट नगर के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे पिकअप से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिडंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप करीब सौ मीटर दूरी पर जाकर गिरी। हादसे में दूल्हे की मां शरमा बाई (48) पत्नी रमेश मीणा व दूल्हे की चाची जोधी बाइर् (30) पत्नी कालू मीणा निवासी हरमाली का खेड़ा की मौके पर मौत  हो गई। वहीं दूल्हा मुकेश (26) दुल्हन सरोज (23), दूल्हे के पिता रमेश मीणा (50) एवं बोलरे चालक सुरेश बंजारा (32) निवासी बंजारा का झोपड़ा ताकला गंभीर घायल हो गए। वहीं पिकअप में बैठा श्योजी गोस्वामी पुत्र भूरा निवासी खोढ़ी घायल हो गया। हादसा इनता भयानक था कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चिपक गई।
 
किसी का सिर खून से सना हुआ तो किसी के शरीर बोलेरे से आधा लटका हुआ था। आस पास के लोगों एवं राहगीरों ने बोलेरो की फाटक तोड़ करत तड़पते घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस और प्रशासन को हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रीती मीणा,डीएसपी राजूलाल मीणा, थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा, द्वितीय थानाधिकारी कमल बंजारा सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होने घायलों को नैनवां उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को बून्दी रैफर किया गया। 
 
8 दिन पूर्व हुई थी शादी 
मामल में थाना अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि दबलाना थाना क्षेत्र के हरमाली का खेड़ा निवासी मुकेश मीणा की मोतीपुरा निवासी सरोज से शादी हुई थी। घर परिवार में खुशी का माहौल था। परिवारजनों ने नवदम्पती को चैथ का बरवाड़ा चौथमाता के धोक दिलवाने की मन्नत थी। जिसे पूरी करने के लिए परिवारजन दूल्हे-दुल्हन संग बोलेरो से जा रहे थे। हादसे में दूल्हे की मां शरमा बाई एव चाची जो देवरानी जेठानी हैं, दोनों की मौत हो गई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी