चार करोड़ की अफीम, नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण सहित एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीम ने भैरुलाल के मकान, नोहरे एवं बाड़े पर छापा मारा।

चार करोड़ की अफीम, नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण सहित एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस बल के साथ दबिश देकर नौ स्टील के डिब्बों में रखी 73 किलो 700 ग्राम अवैध शुद्ध अफीम एवं एक अन्य डिब्बे में 6 किलो 400 ग्राम अफीम मिश्रित पाउडर, पांच लाख आठ हजार

चित्तौडग़ढ़। राजस्थान में चित्तौडग़ढ़ जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगभग चार करोड़ रुपए के अफीम, अफीम मिश्रत पाउडर, नगदी एवं सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सूचना मिलने पर सोमवार दोपहर मंडफिया थाना क्षेत्र स्थित कोशीथल गांव में भैरूलाल जाट के मकान, नोहरे एवं बाड़े में पुलिस बल के साथ दबिश देकर नौ स्टील के डिब्बों में रखी 73 किलो 700 ग्राम अवैध शुद्ध अफीम एवं एक अन्य डिब्बे में 6 किलो 400 ग्राम अफीम मिश्रित पाउडर, पांच लाख आठ हजार की नगदी तथा तीन किलो 97 ग्राम चांदी, 53 ग्राम 220 मिलीग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

दुष्यंत ने बताया कि जब्त नशे की खेप एवं अन्य माल की कीमत करीब चार करोड़ रुपए हैं और नोहरे के मालिक भैरूलाल जाट को एनडीपीएस सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अफीम एवं अन्य मादक पदार्थों को ऊंचे दामों में बेचने के लिए किए जा रहे स्टॉक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने भैरुलाल के मकान, नोहरे एवं बाड़े पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

Read More रोडवेज बस दीवार से टकराई : गहरी खाई में गिरने से बची, बस में बड़ी संख्या में बच्चें-महिलाएं थीं सवार 

Post Comment

Comment List

Latest News

संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल
अंतरराष्ट्रीय संगन के खाद्य और कृषि संगठन ने हमारे इनोवेटिव माटी सृष्टि प्रोग्राम में हमारी सामाजिक पहल के लिए हमें...
जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट