मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों ने लगाए विवादित नारे, मारपीट, पथराव और हंगामा

मैस में तोड़फोड़, धारदार हथियार भी चले, दो छात्र घायल

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों ने लगाए विवादित नारे, मारपीट, पथराव और हंगामा

गंगरार स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय में मैस में खाना खाते समय दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद बाहरी छात्रों ने मैस में तोड़फोड़ कर दी एवं दो स्थानीय छात्रों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

चित्तौड़गढ़। गंगरार स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय में शुक्रवार रात मैस में खाना खाते समय दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद बाहरी छात्रों ने मैस में तोड़फोड़ कर दी एवं दो स्थानीय छात्रों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया है। कश्मीरी छात्रों ने इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में जमकर धार्मिक एवं विवादित नारे लगाए। विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे जब छात्र मैस में खाना खा रहे थे, तब विश्वविद्यालय में अध्ययनरत राहुल की एक कश्मीरी छात्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में गाली-गलौज में बदल हो गई। घटना के समय मैस में बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्र मौजूद थे, जिन्होंने विश्वविद्यालय में मौजूद अन्य छात्रों को मैस में बुला लिया। उससे पहले ही हाथापाई की नौबत आ गई। हाथों में हथियार लेकर मैस पहुंचे कश्मीरी छात्रों ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। उन्होंने स्थानीय छात्रों पर तलवार, चाकू आदि से हमला कर दिया।
हिन्दू संगठनों के लोग पहुंचे तो भागना पड़ा हॉस्टल में
इधर, गंभीर रूप से घायल हुए दोनों छात्रों को जान बचाकर विश्वविद्यालय से बाहर भागना पड़ा। कश्मीरी छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित एक धार्मिक स्थल पर भी पथराव किया। इस बीच, किसी ने गंगरार कस्बे में इस घटना की जानकारी दी, तो हिंदू संगठन के कई पदाधिकारी एवं अन्य लोग भी विश्वविद्यालय पहुंच गए। तब कश्मीरी छात्र भागते हुए अपने-अपने हॉस्टल पहुंच गए और उन्होंने हॉस्टल से पथराव करना शुरू कर दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल