PM Modi Rajasthan Visit: मोदी ने चित्तौडगढ़ में सात हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

PM Modi Rajasthan Visit: मोदी ने चित्तौडगढ़ में सात हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

पीएम मोदी ने राजस्थान के विकास के लिए केन्द्र सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेस वे, हाइवे रेलवे सहित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है।

चित्तौडगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को चित्तौडग़ढ में सात हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एव शिलान्यास किया। 

मोदी ने मेला मैदान में रिमोट से बटन दबाकर इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मेवाड़ की जनता को सुविधा मिलेगी और रोजगार मिलेगा। राजस्थान को त्रि शक्ति बताते हुए कहा कि इससे देश का सामथ्र्य बढाता है। 

उन्होंने राजस्थान के विकास के लिए केन्द्र सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेस वे, हाइवे रेलवे सहित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह विकसित भारत के निर्माण में जुटे है और पिछड़ों का आज विकास उनकी प्राथमिकता है।  

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करने से पहले मोदी का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।  इससे पूर्व प्रधानमंत्री वायुसेना के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे और इसके बाद हेलीकॉप्टर से चित्तौडगढ़ पहुंचे। 

Read More एमएनआईटी जयपुर में विज्ञान महोत्सव : वासुदेव देवनानी ने महिला वैज्ञानिकों की भूमिका सराही, कहा- नारी सृजन और ज्ञान की मूल शक्ति

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही
राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को विधायक गोपाल लाल शर्मा ने मांडलगढ़ के पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों और कंपाउंडरों के रिक्त...
हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं
खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा
विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता
वैश्विक आर्थिक संकट: पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ US इजरायल और यूरोप के जहाजों के लिए बंद
रायसीना डायलॉग 2026: पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा, सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा