बेटे ने केरोसिन छिड़ककर पिता को जिंदा जलाया

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

बेटे ने केरोसिन छिड़ककर पिता को जिंदा जलाया
मृतक के भाई धनपत मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि वो खेत में रहता है। बीती रात उसके भाई के लड़के सोनू का उसके बेटे देवीलाल के पास फोन आया कि मैंने पिता लीलू राम को तेल छिड़ककर जला दिया है।

सरदारशहर। चूरू के भानीपुरा थाना अंतर्गत गांव बिजरासर में बेटे पर अपने ही पिता को तेल छिड़ककर जलाकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रविवार व सोमवार मध्यरात्रि की है। 

मृतक के भाई धनपत मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि वो खेत में रहता है। बीती रात उसके भाई के लड़के सोनू का उसके बेटे देवीलाल के पास फोन आया कि मैंने पिता लीलू राम को तेल छिड़ककर जला दिया है। घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत गांव आए और गांव के किशन सिंह व मुखराम पोटलिया को इसकी जानकारी दी। उसके बाद भाई के घर गए तो देखा कि लीलूराम मृत पड़ा है। सूचना के बाद सुबह पुलिस ने आकर मामले की जानकारी ली और शव को सरदारशहर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उल्लेखनीय है कि मृतक लीलूराम के तीन संतान है जिसमें लड़का सोनू 24 व लड़की ममता 20 विवाहित है वहीं राजेंद्र 14 अविवाहित है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। जानकारों के अनुसार दोनों पिता-पुत्र ने साथ में शराब पी थी और किसी बात पर विवाद होने के बाद बेटे ने पिता को जिंदा जला दिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी