कृषि अधिकारियों ने लालसोट में खाद- बीज की दूकानों से लिए 08 नमूने 

गुणवत्तापूर्ण खाद- बीज  उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश

कृषि अधिकारियों ने लालसोट में खाद- बीज की दूकानों से लिए 08 नमूने 

खरीफ मौसम पूर्व सघन गुण नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार  को कृषि अधिकारी दौसा अशोक कुमार मीना ,धर्म सिंह गुर्जर ने लालसोट स्थित खाद-बीज विक्रेताओं के विक्रय परिसरों एवं गोदामों का निरीक्षण कर उर्वरक व बीज के 08  नमूने आहरित किये गए।

दौसा। खरीफ मौसम पूर्व सघन गुण नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार  को कृषि अधिकारी दौसा अशोक कुमार मीना ,धर्म सिंह गुर्जर ने लालसोट स्थित खाद-बीज विक्रेताओं के विक्रय परिसरों एवं गोदामों का निरीक्षण कर उर्वरक व बीज के 08  नमूने आहरित किये गए। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लिए गए उर्वरक व बीज नमूनों को विभिन्न राजकीय परीक्षण प्रयोगशालाओं में जांच हेतु भिजवाया जाएगा। यदि नमूने अमानक  पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश 1983, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तहत नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जावेगी।

कृषि आदान विक्रेताओं को  किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही अनियमितता करने वाले खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जावेगी। कृषि अधिकारियों ने कहा कि किसान अधिकृत विक्रेताओं से ही बीज ,उर्वरक, एवं कीटनाशक खरीदे व कृषि आदानो की गुणवत्ता से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कृषि विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाए ताकि अनियमितता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
चाइनीज मांझे से कोटा जिले में यह पहला गंभीर मामला है जब किसी की जान गई ।
हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी