लालसोट के पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा ने संभाला पदभार

लालसोट के पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा ने संभाला पदभार
शीघ्र ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर पद पर भी नियुक्ति होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

लालसोट। नवसृजित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहले एएसपी के रूप में रामचंद्र सिंह नेहरा ने पदभार संभाला। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहरा ने दैनिक नवज्योति से रूबरू होते हुए कहा कि लालसोट क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम करना एवं अपराध होने पर उन्हें डिटेक्ट करने के साथ ही आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं महिला अपराध को रोकना ही प्राथमिकता रहेगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में विधानसभा पूरक बजट लालसोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय स्वीकृत हुए हैं। जिसके तहत अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा ने प्रथम एएसपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। अब शीघ्र ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर पद पर भी नियुक्ति होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में तीन दिन मौसम रहेगा साफ, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार Weather Update : राजस्थान में तीन दिन मौसम रहेगा साफ, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर अब थमने की संभावना है। इसके प्रभाव से बीकानेर संभाग...
'आप Gen Z नहीं हैं, CJP का मकसद भी बदल गया', हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी; पढ़ें जस्टिस प्रसाद ने क्या-क्या कहा ?
गैराज में गूंजे शिक्षा के स्वर, सात बच्चों से 304 तक पहुंचा सफर
पहले चरण में 16 जिलों में गुरुवार मतदान, 85 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
असर खबर का : कोटा में पशु चिकित्सकों के 15 नए पदों पर नियुक्ति, उपचार व्यवस्था में सुधार की जगी उम्मीद
Voice of Youth : हादसे में तमाशबीन नहीं, मददगार बनें; हर मिनट कीमती, हर जान अनमोल
शहीद दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने वीर बलिदानियों को किया नमन, एसएसपी नवनीत सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि