फुलेरा दूज 19 फरवरी को : विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त, रिकॉर्ड तोड़ शादियों की तैयारी

यह तिथि भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मिलन तथा फूलों की होली से जुड़ी 

फुलेरा दूज 19 फरवरी को : विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त, रिकॉर्ड तोड़ शादियों की तैयारी

फुलेरा दूज इस वर्ष 19 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा के फूलों से होली खेलने से जुड़ा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार यह अबूझ मुहूर्त है, इसलिए विवाह और शुभ कार्य किए जा सकते हैं। उत्तर भारत में होली की तैयारियां भी इसी दिन आरंभ होती हैं।

जयपुर। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाने वाला फुलेरा दूज पर्व इस वर्ष 19 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि 18 फरवरी को दोपहर 4:57 बजे से आरंभ होकर 19 फरवरी को दोपहर 3:58 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 19 फरवरी को पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार फुलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए इस दिन विवाह सहित सभी शुभ और मांगलिक कार्य बिना विशेष मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। यही कारण है कि इस दिन बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार यह तिथि भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मिलन तथा फूलों की होली से जुड़ी है। कहा जाता है कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने राधा के साथ फूलों से होली खेली थी, जिससे यह पर्व प्रेम और उल्लास का प्रतीक बन गया। ब्रज क्षेत्र में इस अवसर पर मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया जाता है तथा श्रीकृष्ण को विशेष भोग अर्पित किया जाता है, जिसमें पोहा प्रमुख होता है।

फुलेरा दूज से ही होली की तैयारियां भी आरंभ हो जाती हैं। उत्तर भारत के कई गांवों में होलिका स्थल पर प्रतीकात्मक रूप से लकड़ी या उपले रखे जाते हैं और महिलाएं गोबर से गुलरियां बनाना शुरू करती हैं, जिन्हें होलिका दहन के दिन अग्नि में अर्पित किया जाता है।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह दिन दांपत्य जीवन के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन विवाह करने वाले युगलों पर भगवान श्रीकृष्ण का विशेष आशीर्वाद बना रहता है। सर्दी के बाद शादियों के सीजन का यह अंतिम प्रमुख दिन होने से इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ शादियों की संभावना जताई जा रही है।

Read More वाहनों की फिटनेस के लिए खुलेंगे नए एटीएस : 74 के लिए जारी हुई पीआरसी, सेंटरों की अब होगी लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह