किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी

यह पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में संचालित

किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के अधीन दुर्गापुरा स्थित संस्थान में “किसान सारथी 2.0” कार्यशाला आयोजित हुई। कुलगुरु प्रो. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पोर्टल से किसानों को 13 भाषाओं में उन्नत कृषि जानकारी मिलेगी। विशेषज्ञों ने डिजिटल तकनीक और एआई के सावधानीपूर्वक उपयोग पर जोर दिया।

जयपुर। कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के अधीन राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में “किसान सारथी 2.0” संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बाजरा प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा बरानी क्षेत्रों में किसानों की आय का प्रमुख स्रोत है। उन्होंने बताया कि बाजरे की उत्पादकता बढ़ाने में कृषि विज्ञान केंद्र सराहनीय कार्य कर रहे हैं और अब “किसान सारथी 2.0” पोर्टल के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीकी जानकारी घर बैठे उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे समय पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराना कृषि वैज्ञानिकों की बड़ी जिम्मेदारी होगी। तभी इस डिजिटल पहल की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की अनेक योजनाओं की जानकारी के अभाव में किसान लाभ नहीं ले पाते हैं, ऐसे में यह पोर्टल उस अंतर को भरने में सहायक सिद्ध होगा। कृषि में एआई एप्लीकेशन के उपयोग पर उन्होंने सावधानी बरतने और वैज्ञानिक कसौटी पर परखकर अपनाने की आवश्यकता बताई, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिले और वे पूरी तरह तकनीक पर निर्भर भी न हों।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. के.के. चतुर्वेदी, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने कहा कि यह पोर्टल 13 भाषाओं में कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगा। वर्तमान में यह पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में संचालित है। डॉ. जे.पी. मिश्रा, निदेशक, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन-II, जोधपुर ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों से किसानों तक अधिकतम जानकारी पहुंचाने के लिए नवीन डिजिटल तकनीकों का उपयोग आवश्यक है। डिजिटल माध्यमों से किसानों को त्वरित एवं प्रभावी सलाह प्रदान की जा सकती है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
कांग्रेस ने तेलंगाना में पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आठ सदस्यीय समिति का गठन किया...
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य