बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर माइंस विभाग एक्टिव मोड में, एआई से खनिज खोज, जीएसआई सहयोग से कोर लाइब्रेरी स्थापना की तैयारी

आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाएं

बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर माइंस विभाग एक्टिव मोड में, एआई से खनिज खोज, जीएसआई सहयोग से कोर लाइब्रेरी स्थापना की तैयारी

राजस्थान माइंस विभाग ने 2026-27 की 11 बजट घोषणाओं को लागू करने के लिए मिशन मोड में विस्तृत रणनीति बनाई है। एआई और मशीन लर्निंग तकनीक से क्रिटिकल खनिज खोज, जियो-फिजिकल सर्वे और जीएसआई सहयोग से खनिज कोर लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।

जयपुर। राज्य के माइंस विभाग ने वर्ष 2026-27 की 11 बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए विस्तृत रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी घोषणाओं के लिए ठोस कार्ययोजना और आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाएं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में माइंस सेक्टर को आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना से जोड़ते हुए मिशन मोड पर क्रियान्वयन की तैयारी की जा रही है। पहली बार राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक के माध्यम से क्रिटिकल व स्ट्रेटेजिक खनिजों की खोज, जियो-फिजिकल सर्वे, ड्रिलिंग कार्य और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के सहयोग से अत्याधुनिक खनिज कोर लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर क्रियान्वयन की रूपरेखा तय की। योजनाओं के प्रारूप, नियमों में आवश्यक संशोधन और आदेशों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो तीन दिन में रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

विभाग ने बजट घोषणाओं को तीन श्रेणियों-ए, बी और सी में विभाजित किया है। पहली श्रेणी में वे घोषणाएं हैं जिन पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा और विभागीय स्तर पर ही लागू किया जा सकेगा। दूसरी श्रेणी में अन्य विभागों की सहमति आवश्यक होगी, जबकि तीसरी श्रेणी की घोषणाओं पर वित्तीय व्यय होगा।

Read More जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल 13 अप्रैल तक रिमांड पर, देखें वायरल वीडियो 

विभाग का कहना है कि इन पहलों से खनिज खोज, निवेश, राजस्व और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा प्रदेश में खनन क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

Read More बाइक सवार युवती के टॉप को खींचने का मामला : यह गंभीर अपराध, पढ़िए मामले में लागू होती हैं कौन-कौन सी कानूनी धाराएं

 

Read More ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ