किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी

अवसर पर जिले की पंच गौरव उपजों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई

किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी

जयपुर में दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में जिला स्तरीय आंवला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित हुआ। पंच गौरव योजना के तहत “एक जिला-एक उपज” आंवला को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने किसानों से संवाद कर सुझाव लिए।

जयपुर। जिले में कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में जिला स्तरीय आंवला क्रेता-विक्रेता सम्मेलन एवं प्रदर्शनी आयोजित किया गया। पंच गौरव योजना के अंतर्गत “एक जिला-एक उपज” आंवला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किसानों ने संवाद किया।

कार्यक्रम में किसानों ने फसल को उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण इकाइयों के गठन तक दी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ जितेन्द्र सोनी ने कहा कि इस संवाद कार्यक्रम में किसानों से प्राप्त सुझावों को राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा एवं जो सुझाव हमारे स्तर पर पूरे किए जा सकेंगे उनका तत्काल प्रभाव से अमल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से अधिकारियों तक बहुत सी ऐसी बातें पहुंच जाती है जो सामान्यतः उनके पास नहीं होती है जिस किसी भी योजना को सकारात्मक पूरा करने में सहयोग मिलता है कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए किसानों ने आंवले की खेती के बाद उत्पादन निस्तारण में हो रही परेशानियों के बारे में अवगत कराते हुए जिले में प्रोसेसिंग यूनिट लगवाने की मांग की।

इस अवसर पर जिले की पंच गौरव उपजों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इन स्टॉलों के माध्यम से पारंपरिक कृषि उत्पादों के साथ-साथ उनके मूल्यवर्धित स्वरूप को प्रदर्शित किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह