भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार, मोदी के कार्य बनेंगे चुनाव में आधार: भाजपा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तय हुई पार्टी की आगामी रणनीति

भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार, मोदी के कार्य बनेंगे चुनाव में आधार: भाजपा

बैठक में यह बताया कि राजस्थान में पार्टी नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए किए गए कार्यों के आधार पर ही चुनाव लड़ेगी और भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पिछले 9 साल में मोदी सरकार द्वारा करवाये गये विकास कार्य की जानकारी देगा।

न्यूज सर्विस/नवज्योति, लाडनूं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार से ऊब चुकी है। जनता ने अब कांग्रेस का तख्ता पलट करने का मन बना लिया है और तख्ता पलट अब होकर रहेगा। यह बात जैन विश्वभारती में शनिवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के आरंभ सत्र में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनावों के लिये जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। इसके बाद कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चिंतन-मनन हुआ। 

बैठक में यह बताया कि राजस्थान में पार्टी नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए किए गए कार्यों के आधार पर ही चुनाव लड़ेगी और भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पिछले 9 साल में मोदी सरकार द्वारा करवाये गये विकास कार्य की जानकारी देगा। कार्यसमिति की बैठक में बताया कि आज भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति बनने जा रहा देश में प्रतिदिन एक कॉलेज और सात दिन में नई युनिवर्सिटी बन रही है। वहीं नए आईआईटी और आईआईएम लोगों के लिये वरदान साबित हो रहे है। जबकि पिछले सत्तर सालों में इतना विकास नहीं हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि देश में प्रत्येक क्षेत्र में आमूल चूल विकास हुये है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। कार्यसमिति की बैठक में कुल संभागी 398 मौजूद रहे,  जिसमें 47 विधायक और 22 सांसद भी शामिल थे। बैठक में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संसदीय बोर्ड सदस्य ओमप्रकाश माथुर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, ओमप्रकाश माथुर, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी, राष्टÑीय सचिव अलका गुर्जर, महामंत्री कनकमल कटारा, प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा सांसद दीया कुमारी सहित भाजपा की विभिन्न हस्तियों ने शिरकत की। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई