लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर होगी कार्रवाई

साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए अधिकारी अपने अधीनस्थ लोक सेवकों, कार्मिकों, संविदा कार्मिकों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने के लिए पाबन्द करें।

लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर होगी कार्रवाई
उदयपुर जिले में हुए दुखद घटनाक्रम उपरान्त एवं उसके फोटो एवं उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना नितांत आवश्यक है।

धौलपुर। उदयपुर जिले में हुए दुखद घटनाक्रम उपरान्त एवं उसके फोटो एवं उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना नितांत आवश्यक है। कार्यवाहक जिला मजिस्टेÑट एवं जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर ने बताया कि जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए सभी विभागीय अधिकारी अपने अधीनस्थ लोक सेवकों, कार्मिकों, संविदा कार्मिकों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने के लिए पाबन्द करें।

ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में कार्यरत कार्मिकों, बीट कांसटेबल, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, अध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, कृषि पर्यवेक्षक अपने विभागीय कार्यो के अलावा स्थानीय क्षेत्राधिकार में लोक सौहार्द का वातावरण बनाये रखने एवं किसी भी बाहरी संदिग्ध व्यक्ति अन्य देशों, राज्यों से प्रवास पर आये व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना अविलम्ब स्वयं अथवा अपने नियंत्राण अधिकारी के माध्यम से स्थानीय पुलिस थानो के भारसाधक अधिकारी, पुलिस थाना अधिकारी, प्रभारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  पुलिस थाना अधिकारियों का दायित्व रहेगा कि प्रतिदिन स्थानीय क्षेत्राअधिकार में अवस्थित होटल, रेस्टोरेन्ट एवं अन्य आश्रय स्थल धर्मशाला इत्यादि में ठहरने वाले व्यक्तियों की सूची प्राप्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार