सहायक लेखा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांग रहा था 18 हजार रुपए की रिश्वत
उसके आवास पर तलाशी ली
राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को श्रीगंगानगर में पंचायत समिति के एक सहायक लेखाधिकारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
श्रीगंगानगर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को श्रीगंगानगर में पंचायत समिति के एक सहायक लेखाधिकारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो की श्रीगंगानगर इकाई में पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि चूनावढ़ में पानी की निकासी के लिए पाइप लाइनें डालने के अनुमानित 18 लाख रुपए के 2 कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की एवज में सहायक लेखा अधिकारी हेतराम ढालिया 18 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर हेतराम ढालिया को कार्यालय में ही परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। सोनी ने बताया कि उसके आवास पर तलाशी ली जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Sep 2026 18:20:03
जयपुर व्यापार महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर यूपीआई लेन-देन पूरी तरह शुल्क-मुक्त रखने की मांग।...

Comment List