राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयदशमी पर पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयदशमी पर पथ संचलन
जिला प्रशासन की ओर से पथ संचलन को सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं देने के कारण संघ स्थान पर ही पथ संचलन के आयोजन हुए

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयदशमी पर शुक्रवार को जयपुर प्रांत में तहसील स्तर तक संघ के पथ संचलन निकले। राजधानी जयपुर में जिला प्रशासन की ओर से पथ संचलन को सड़क पर निकलने की अनुमति नहीं देने के कारण संघ स्थान पर ही पथ संचलन के आयोजन हुए, जिसमें संघ के कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में  पथ संचलन में शामिल हुए।  कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओ पर इस बार बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम व पथसंचलन के स्थान पर सीमित संख्या में विजयदशमी उत्सव का आयोजन हुआ ।


भारत में विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन का आयोजन परंपरा से होता आया है । संघ स्थान पर शस्त्र पूजन और और शारीरिक कार्यकर्मो का प्रदर्शन हुआ। घोष वादकों ने देशभक्ति पूर्ण रचनाओ का वादन किया। जयपुर प्रांत के कार्यवाह गेंदालाल ने बताया कि विजयदशमी उत्सव शक्ति उपासना का पर्व है। संघ की शाखाऐं इसी रूप में इसे मनाती रही हैं।   शक्ति की आराधना का पर्व होने के कारण से संघ शाखाओं के 6 उत्सव में विजयदशमी का उत्सव सम्मिलित है,यह उत्सव पूर्ण गणवेश में मनाया जाता है। राजधानी में है 31 स्थानों पर विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें कुछ स्थानों पर सुबह मनाया गया और कुछ स्थानों पर शाम को मनाने की योजना तैयार की गई है

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन