National Highway पर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

National Highway पर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

घटना स्थल के आस-पास और दिल्ली-अजमेर हाईवे के करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने 14 नम्बर हाईवे लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि घटना स्थल के आस-पास और दिल्ली-अजमेर हाईवे के करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस ने हुलिए के आधार पर तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि तीन लोग महेन्द्रा एक्सयूवी के साथ खातियों की पुलिया के पास बैठे हैं, जिस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी को जब्त कर लिया।

गौरतलब है कि हरिओम निवासी सेंपऊ धौलपुर ने 9 मई को रिपोर्ट दी कि 6 मई को 14 नम्बर हाईवे पर तीन चार लड़कों ने मेरे से मारपीट कर मेरा मोबाइल नम्बर, तीन हजार नकद और साथी हरेश कुमार से मारपीट कर उसके पास से 3500 रुपए छीन लिए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी कार को लेकर हाईवे के पास खड़े रहते हैं और अकेला गाड़ी लेकर आ रहे व्यक्ति पर निगाह रखते हैं। मौका देखकर उसकी गाड़ी रुकवाकर उसे नीचे उतारते हैं और उसका मोबाइल, नकदी और सोने चांदी के सामान छीन लेते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत