3 से 5 मार्च तक आयोजित होगी 12वीं क्षेत्रीय थ्रीआर और सर्कुलर अर्थव्यवस्था फोरम वर्कशॉप

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में 700 टन कचरे से रोज 12 मेगावाट बिजली का उत्पादन

3 से 5 मार्च तक आयोजित होगी 12वीं क्षेत्रीय थ्रीआर और सर्कुलर अर्थव्यवस्था फोरम वर्कशॉप

इसमें डोर टू डोर कचरा संग्रहण में लिए जाने वाले यूजर चार्ज का 50 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम हेरिटेज को दिया जाएगा। 

जयपुर। शहर में रोजाना निकलने वाले कचरे के संग्रहण और इसके निस्तारण में हो रहे खर्चे में कटौती के साथ ही अब नगर निगम को इससे आय भी मिलेगी। इसके लिए लांगडियावास में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगभग तैयार हो गया है और 15 फरवरी से प्लांट से बिजली का उत्पादान भी शुरू हो सकेगा। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने नगर निगम जयपुर हैरिटेज आयुक्त अरूण कुमार हसीजा के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। निगम हैरिटेज आयुक्त हसीजा ने बताया कि प्लांट मे प्रतिदिन 700 टन कचरे का पुर्नचक्रीकरण कर 15 फरवरी से 12 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। प्लांट में ट्रायल बेस पर निगम हैरिटेज से प्रतिदिन कचरा लेना शुरू हो गया है। शहर से निकलने वाले करीब एक हजार टन कचरे का इसमें निस्तारण किया जाएगा। अभी तक निगम को कचरे के निस्तारण पर 1200 रुपए प्रति टन खर्च हो रहे है। इससे निस्तारण पर होने वाले खर्च में कटौती के साथ ही प्लांट से 66 रुपए प्रति टन आय भी होगी। सीएनडी प्लांट कंस्ट्रक्शन एण्ड डिमोलिशन प्लांट का निर्माण लांगडियावास में हो चुका है। इस प्लांट पर प्रतिदिन 300 टन कचरे का पुर्नचक्रीकरण किया जाएगा। इसमें मकानों और अन्य भवन निर्माण से उत्पन्न होने वाले सीएनडी वेस्ट का पुर्नचक्रीकरण कर टाइल्स और ईंट बनाई जा रही है। इसी प्रकार एमआरएफ  प्लांट में सूखे कचरे का संग्रहण कर 300 टन कचरे से एमआरएफ  फेसिलिटी का निर्माण प्रगति पर है। इसका पूर्ण निर्माण फरवरी माह में कर लिया जाएगा। इस प्लांट में होटल और रेस्टोरेंट से सूखा कचरा लिया जाएगा। इसमें डोर टू डोर कचरा संग्रहण में लिए जाने वाले यूजर चार्ज का 50 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम हेरिटेज को दिया जाएगा। 

वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण 
अभी मथुरादास डम्पसाइट पर लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए बायोरेमेडेसन या बायोमाईनिंग कार्य किया जा रहा है। प्रथम फेज में लगभग 90 प्रतिशत लिगेसी वेस्ट का निस्तारण किया जा चुका है। इससे अब निगम पर प्रतिमाह हो रहे लाखों रुपए के खर्चे मे कटौती होने के साथ ही निगम को अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा। 

पहली बार आयोजन
निगम हेरिटेज की ओर से कचरे के निस्तारण और पुर्नचक्रीकरण को लेकर किए जा रहे नवाचार अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप छोड़ने जा रहे है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाली एशिया पेसिफिक उच्चस्तरीय 12वीं क्षेत्रीय थ्रीआर और सर्कुलर अर्थव्यवस्था फोरम जयपुर में आयोजित होगी। इसमें विश्वभर में कचरे के निस्तारण और उसके पुर्नचक्रीकरण को लेकर 450 से ज्यादा एक्सपर्ट चर्चा करेंगे।

विदेशी प्रतिनिधि आएंगे
जयपुर के आरआईसी सेंटर में आयोजित होने वाली वर्कशॉप में शामिल होने के लिए देश विदेश से आने वाले प्रतिनिधि निगम हैरिटेज के प्लांटों का भी अवलोकन कर कचरे के निस्तारण और पुर्नचक्रीकरण पर चर्चा करेंगे और वह निगम हेरिटेज की कार्यशैली से अवगत होंगे। 

Read More एसीबी की कार्रवाई : अंता नगर पालिका के सहायक अभियंता के पास से 3.70 लाख रुपये की संदिग्ध राशि जब्त, आरोपी से पूछताछ जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ