बीकानेर हाउस के उन्नयन एवं विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ का बजट मंजूर

मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी

बीकानेर हाउस के उन्नयन एवं विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ का बजट मंजूर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस के उन्नयन एवं विकास कार्य के लिए 15 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से बीकानेर हाउस में नवीन आर्ट गैलेरी, एम्फीथिएटर एवं स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सकेगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस के उन्नयन एवं विकास कार्य के लिए 15 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से बीकानेर हाउस में नवीन आर्ट गैलेरी, एम्फीथिएटर एवं स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सकेगा।


उक्त निर्णय के अनुसार बीकानेर हाउस री-डेवलपमेंट प्लान के तहत विशिष्ट राजस्थानी शैली में निर्मित मौजूदा परिसर को सहेजते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। परिसर के मूल स्वरूप को राजस्थानी स्थापत्य कला के अनुरूप विकसित करते हुए विश्वस्तरीय कला एवं संस्कृति केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। नवीन परिसर में स्थाई क्राफ्ट बाजार भी बनेगा, जहां पर राजस्थानी शिल्पकार अपने उत्पादों की बिक्री करके प्रदेश की कला संस्कृति और हैंडीक्राफ्ट को देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 के भाषण में दिल्ली में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के प्रतीक के रूप में स्थापित बीकानेर हाउस एवं इसकी आर्ट गैलेरी की विरासत की सार-संभाल के लिए 15 करोड़ रूपए की लागत से उन्नयन एवं विकास कार्य शुरू करवाए जाने की घोषणा की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर
सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ने लगा है, लेकिन दिन में तेज धूप अब भी बेहाल कर रही है। इस...
चीन पर केन्द्र की चुप्पी चिंताजनक : स्पष्ट जवाब दे सरकार, जयराम बोले- रियायतें देने का सिलसिला जारी
हरियाणा में बिजली संकट गहराया: कई इलाकों में ब्लैकआउट, जनरेटर का किराया 2 हजार रुपये तक पहुंचा; 24 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार
पति-पत्नी की करंट से मौत, खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से हादसा 15 भेड़-बकरियों की करंट  से मौत
पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
अंतरिम भरण-पोषण के बकाए पर 12 महीने की सीमा अवधि आदेश पारित होने की तिथि से होगी लागू