जेडीए के मंथन सभागार में बैठक : शहर के विकास को मिलेगी गति, 219 करोड़ के कार्य स्वीकृत

प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की गई है

जेडीए के मंथन सभागार में बैठक : शहर के विकास को मिलेगी गति, 219 करोड़ के कार्य स्वीकृत

उत्तर में विभिन्न आकारों की सीवर लाइनें बिछाने के लिए 70 करोड़ रुपए, सीबीआई/ इंडुनी फाटक पर प्रस्तावित आरओबी एवं सालिग्रामपुरा फाटक पर प्रस्तावित आरओबी की जीएडी को स्वीकृति दी गई।

जयपुर। शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने पीडब्ल्यूसी की बैठक में 219 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत किए हैं। इन परियोजनाओं के कार्यों से शहर में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ ही नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा। जेडीए के मंथन सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त आनंदी ने बताया कि शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए 219 करोड़ से अधिक कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी जीएसएस के निर्माण के लिए नोलेज सिटी योजना के तहत ग्राम चित्तौड़ा फेज प्रथम में चार्जिंग फीडर तथा आंशिक विद्युतीकरण कार्य के लिए 9.05 करोड़ रुपए, पीआरएन उत्तर में विभिन्न आकारों की सीवर लाइनें बिछाने के लिए 70 करोड़ रुपए, सीबीआई/ इंडुनी फाटक पर प्रस्तावित आरओबी एवं सालिग्रामपुरा फाटक पर प्रस्तावित आरओबी की जीएडी को स्वीकृति दी गई।

आलीयावास से उदयपुरा तक आरसीसी ड्रेन के निर्माण के लिए 3.27 करोड़, रिंग रोड के पीएपी एरिया में 25 मीटर और 18 मीटर सड़क का शेष बी सड़कों के कार्य के लिए 3.99 करोड़, झालाना रोड पर बाईजी की कोठी और आसपास के क्षेत्र में सड़क की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 2.31 करोड़, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण के लिए 9.33 करोड़, पीआरएन दक्षिण जोन 2 व 3 में सीवर लाइन बिछाने के कार्य के लिए और पीआरएन उत्तर जोन 7 में नेवटा एसटीपी के निर्माण के लिए 1.13 करोड़ एवं बीसलपुर पाइपलाइन के लिए किए गए रोड कट्स की मरम्मत के लिए भी 4.11 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। 

आयुक्त ने बताया कि अजमेर रोड से जयसिंपुरा रोड तक 200 फीट सेक्टर रोड के माध्यम से नाला निर्माण के लिए 6 करोड़, न्यू सांगानेर रोड मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से रीको आरओबी तक पर यातायात सुधार कार्य के अंतर्गत सड़क चौड़ाईकरण कार्य एवं निर्माण कार्य की संशोधित स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार जोन 4 में बीसलपुर पाइपलाइन के लिए किए गए रोड कट्स की मरम्मत के लिए 6.76 करोड़, जोन 8 में सड़क सुधारीकरण कार्य के लिए 13.49 करोड़, जोन 6 व 7 में बीआरटीएस कॉरिडोर के नवीनीकरण एवं सी जोन बाइपास से पुरानी चूंगी तक अजमेर रोड के विकास कार्य के लिए 9.52 करोड़ रुपए सहित अन्य कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

 

Read More डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर कांग्रेस की मोर्चा खोलने की तैयारी : जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, बिल का नेताआं ने किया विरोध

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं