कोरोना के 252 नए केस झालावाड़ में एक की मौत

संक्रमण दर 4.06 फीसदी

कोरोना के 252 नए केस झालावाड़ में एक की मौत

चिंता की बात है कि धीरे-धीरे कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है।

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 252 नए केस सामने आए हैं। वहीं झालावाड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चिंता की बात है कि धीरे-धीरे कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है। बीते चौबीस घंटों में प्रदेश में 6195 लोगों ने जांच कराई। इस हिसाब से संक्रमण दर 4.06 फीसदी रहीं। नए केसों में जयपुर में 80, जोधपुर में 28, बीकानेर व अलवर में 15-15, उदयपुर में 14, चूरू व दौसा में 12-12, डूंगरपुर व राजमसंद में 8-8, जैसलमेर और सीकर में 7-7, जालौर और अजमेर में 6-6 , बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और सिरोही में 5-5, झालावाड़, कोटा व टोंक में 4-4, गंगानगर, हनुमानगढ़ में 2-2, धौलपुर, नागौर व प्रतापगढ़ में 1-1 नए केस सामने आए हैं। शेष जिलों में केस नहीं है। अब केवल तीन जिले बूंदी, झुंझुनूं, पाली ही ऐसे बचे हैं, जो कोरोना फ्री हैं। बाकी जिलों में एक्टिव केस मौजूद हैं। वर्तमान में प्रदेश में 1884 एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे ज्यादा जयपुर में 499 और  जोधपुर में 232 एक्टिव केस हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ