शहर के 80 बांधों को मिलेगी नई पहचान : जल संसाधन विभाग करेगा कायाकल्प, तालाबों की भी बदलेगी दशा

अतिक्रमण की समस्याएं बढ़ गई थीं

शहर के 80 बांधों को मिलेगी नई पहचान : जल संसाधन विभाग करेगा कायाकल्प, तालाबों की भी बदलेगी दशा

फिलहाल पंचायती राज संस्थाओं के अधीन रहे इन बांधों और तालाबों की स्थिति सुधारने के लिए डब्ल्यूआरडी ने अगले 2 वर्षों में व्यापक सुधार कार्यों की योजना बनाई है।

जयपुर। जिले के 80 पुराने बांधों और तालाबों को जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। इनमें 1871 और 1876 में बने आमेर के ऐतिहासिक बांध और तालाब भी शामिल हैं। लंबे समय से इन जल संरचनाओं की दशा खराब होने के कारण उनकी भराव क्षमता कम हो गई थी, नहरी तंत्र क्षतिग्रस्त हो चुका था और अतिक्रमण की समस्याएं बढ़ गई थीं। 

फिलहाल पंचायती राज संस्थाओं के अधीन रहे इन बांधों और तालाबों की स्थिति सुधारने के लिए डब्ल्यूआरडी ने अगले 2 वर्षों में व्यापक सुधार कार्यों की योजना बनाई है। जमवारामगढ़, बस्सी, चाकसू, सांगानेर, शाहपुरा, विराटनगर, दूदू, फागी, फुलेरा और कोटपूतली क्षेत्र के बांध और तालाबों को संजीवनी मिलेगी।

Tags: water

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की सैन्य नीतियों के खिलाफ टोक्यो की संसद के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।...
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई