अमीन पठान कांग्रेस में हुए शामिल
सदस्यता ग्रहण करने के बाद अमीन पठान ने कहा पिछले 5 साल में गहलोत सरकार ने बेहतरीन कार्य किए।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा की मौजूदगी में कोटा के भाजपा नेता अमीन पठान बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुए। पीसीसी वॉर रूम में सीएम गहलोत ने दुपट्टा पहनाकर खान को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।खान के साथ अन्य कई कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद अमीन पठान ने कहा 25 साल से भाजपा में काम कर रहा था। खिलाड़ी धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा। पिछले 5 साल में गहलोत सरकार ने बेहतरीन कार्य किए। खिलाड़ियों तक इस सरकार ने नौकरियां दी हैं। युवाओं, महिलाओं का भी ख्याल रखा गया। इन सब बातों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक गुरमीत कुन्नर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कुन्नर हमारे बीच में चुनाव प्रचार करते-करते ही चले गए। अमीन पठान खेल जगत में बड़ी हस्ती हैं। आप समझ सकते हैं कि अमीन भाजपा छोड़कर क्यों आए होंगे। दिल्ली में जो ताकतें बैठी है उनका विकास का एजेंडा नहीं है। अमीन के आने से कांग्रेस को ताकत मिलेगी, मैं इनका स्वागत करता हूं। जिस प्रकार भाजपा राजस्थान के लोगों को भड़का रही उसे उचित नहीं कहा जा सकता। यह एजेंडा यूपी में काम आ गया राजस्थान को बक्शों। उदयपुर केस में बीजेपी के पास तथ्य नहीं थे। कन्हैया की हत्या करने वाले भी भाजपा से थे। जिनको बीजेपी नेताओं ने थाने से छुड़ाया। प्रधानमंत्री बताएं 25 लाख का बीमा कब देंगे। ईआरसीपी को नेशनल प्रोजेक्ट का दर्जा, 500 रुपए में सिलेंडर, सोशल सिक्योरिटी पीएम कब देंगे।

Comment List