डीएसीपी में देरी से नाराज मेडिकल टीचर्स ने जताया विरोध, एसएमएस अस्पताल में किया प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी

गेट मिटिंग का आयोजन किया गया 

डीएसीपी में देरी से नाराज मेडिकल टीचर्स ने जताया विरोध, एसएमएस अस्पताल में किया प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी
राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोशियसन जयपुर के बैनर तले एसएमएस अस्पताल के पोर्च में गेट मिटिंग का आयोजन किया गया।

जयपुर। राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोशियसन जयपुर के बैनर तले एसएमएस अस्पताल के पोर्च में गेट मिटिंग का आयोजन किया गया। इसमें एसएमएस मेडिकल कालेज और राजस्थान के अन्य मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस मिटिंग में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा समयबद्ध पदोन्नति (डीएसीपी) में देरी करने पर चिकित्सक शिक्षकों ने आक्रोश जताया।

 एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धीरज जैफ ने बताया कि 1 अप्रेल 2024 में होने वाली डीएसीपी आज तक नहीं की गई। अब अचानक से चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एनएमसी के नियमों का हवाला दे दिया। एसोसिएशन और राजस्थान सरकार के 21 मार्च 2011 के समझौते के अनुसार चिकित्सक शिक्षकों को समयबद्ध पदौन्नति देना तय हुआ था। डॉ. जैफ ने बताया कि चिकित्सक शिक्षकों ने स्थानान्तरण और पदस्थापन का मुद्दा भी उठाया जिसमें कई चिकित्सक शिक्षकों को अधिशेष मानकर उनका स्थानान्तरण अन्य मेडिकल कॉलेजों में कर दिया गया। अभी हाल ही में 15 जनवरी के आदेश के अनुसार 48 चिकित्सक शिक्षकों का पदस्थापन एसएमएस मेडिकल कॉलेज से बाहर कर दिया गया। कई विभागों में तो 2006 के बाद कोई पद नहीं बढ़े हैं कुछ विभागों में 2013 की स्थिति है। इसके बाद कार्यभार कई गुना बढ़ गया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी
रेलवे स्टेशन पर अब कचरे की निगरानी स्मार्ट तकनीक से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट...
दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान
केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल
हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत