अशोक गहलोत ने अण्डरपास के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति
अनुमान शुल्क के रूप में दिए जाने की स्वीकृति दी
गहलोत की स्वीकृति के बाद अण्डरपास निर्माण का कार्य शुरू होगा।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर के बयाना में अण्डरपास निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही 2 प्रतिशत राशि (22 लाख रूपए) रेलवे को योजना एवं अनुमान शुल्क के रूप में दिए जाने की स्वीकृति दी है। गहलोत की स्वीकृति के बाद अण्डरपास निर्माण का कार्य शुरू होगा।
अण्डरपास निर्माण से बयाना नगरपालिका के साथ आस-पास की 18 ग्राम पंचायतों एवं लगभग 60 गांवों के स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। गहलोत ने वित्तीय वर्ष के बजट में आरयूबी/अण्डरपास बनाने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा यह स्वीकृति दी गई है।
Tags: ashok gehlot
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List