अशोक गहलोत की सरकार से मांग : उधवानी के परिजनों को मिले 50 लाख रुपए का मुआवजा, आश्रित को मिले सके संबल 

पीड़ित परिवारों के लिए ऐसी पहल करनी चाहिए

अशोक गहलोत की सरकार से मांग : उधवानी के परिजनों को मिले 50 लाख रुपए का मुआवजा, आश्रित को मिले सके संबल 
इस वारदात के पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए हमारी सरकार ने 50 लाख रुपये मुआवजा एवं उनके दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दी थी। 

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर के नीरज उधवानी के परिजनों को पचास लाख रुपए का मुआवजा देने की राज्य सरकार से मांग की है। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह मांग करते हुए कहा कि हमारी सरकार के समय उदयपुर में आतंकवादी वारदात में कन्हैयालाल साहू की हत्या की गई थी। इस वारदात के पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए हमारी सरकार ने 50 लाख रुपये मुआवजा एवं उनके दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दी थी। 

उन्होंने कहा कि मेरी राज्य सरकार से मांग है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले जयपुर के नीरज उधवानी के परिजनों को कम से कम इसी प्रकार का पैकेज दिया जाएं, जिससे उन पर आश्रित को संबल मिल सके। केन्द्र सरकार तथा दूसरी राज्य सरकारों को भी पीड़ित परिवारों के लिए ऐसी पहल करनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण