आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत

धार्मिक स्थल के महत्वपूर्ण मार्ग पर भी अव्यवस्था

आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदिवासी क्षेत्रों में बजट घोषणाएं पूरी न करने पर भाजपा सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा में 50 करोड़ से स्वीकृत 95 सड़कों में से 84 पर काम शुरू नहीं हुआ। तलवाड़ा–त्रिपुरा सुंदरी मार्ग की स्थिति भी खराब है। गहलोत ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष खत्म होने को है, फिर भी जनता धूल और जाम से जूझ रही है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदिवासी क्षेत्रों में बजट घोषणाओं को पूरी नहीं करने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

गहलोत ने कहा है कि घोषणावीर सरकार का एक और सच सामने आया है। वर्ष 2025-26 के बजट में बांसवाड़ा में 50 करोड़ रुपए से 95 सड़कें स्वीकृत होने का ढिंढोरा पीटा गया, लेकिन हकीकत यह है कि 84 सड़कों पर काम शुरू तक नहीं हुआ है। तलवाड़ा-त्रिपुरा सुंदरी जैसे धार्मिक स्थल के महत्वपूर्ण मार्ग पर भी अव्यवस्था है। वित्तीय वर्ष खत्म होने में मात्र 3 महीने बचे हैं और जनता धूल व जाम से जूझ रही है। क्या यही है डबल इंजन की रफ्तार है। क्या आदिवासी इलाके के साथ जानबूझकर ऐसा उपेक्षित व्यवहार किया जा रहा है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत