बालोतरा यूआईटी का गठन, नगरीय विकास विभाग ने की घोषणा

अधिसूचना जारी कर दी 

बालोतरा यूआईटी का गठन, नगरीय विकास विभाग ने की घोषणा
बालोतरा में नगरीय विकास को नई दिशा देने के लिए बालोतरा शहरी सुधार न्यास (UIT) का गठन किया गया है।

जयपुर। बालोतरा में नगरीय विकास को नई दिशा देने के लिए बालोतरा शहरी सुधार न्यास (UIT) का गठन किया गया है। नगरीय विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा को क्रियान्वित करते हुए यह कदम उठाया गया है।

बालोतरा UIT के क्षेत्राधिकार में पटोदी तहसील के कई गांव और इलाके शामिल किए गए हैं, जिनमें साजियाली पदमसिंह, भोमोणी सारणों की ढाणी, मेध धारू नगर, मिठीबेरी, बलदेव नगर, केरलीनाडी, रिमूपुरा, आदर्श मेघवालों की ढाणी, खारीनाडी, अंबेडकर, मेघनगर और गोलिया वीदा प्रमुख हैं। UIT का मुख्य उद्देश्य इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास करना होगा। इसमें भवन निर्माण स्वीकृति, टाउनशिप स्वीकृति, कृषि भूमि रूपांतरण, भू उपयोग परिवर्तन, भूखंडों के पट्टे जारी करने और विकास कार्यों की जिम्मेदारी शामिल होगी। जल्द ही बालोतरा UIT के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे नगरीय विकास को गति मिलेगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक