बनीपार्क और सेठी कॉलोनी सेटलाइट अस्पताल फिर होंगे चिकित्सा विभाग के अधीन, मेडिकल कॉलेज से संबद्धता हटेगी

अस्पतालों में अधिकांश कामकाज ओपीडी तक ही सीमित

बनीपार्क और सेठी कॉलोनी सेटलाइट अस्पताल फिर होंगे चिकित्सा विभाग के अधीन, मेडिकल कॉलेज से संबद्धता हटेगी

राजधानी जयपुर के दो बड़े अस्पतालों से एसएमएस मेडिकल कॉलेज का जुड़ाव खत्म हो सकता है। जल्द ही ये अस्पताल पहले की तरह फिर से चिकित्सा विभाग के अधीन लाए जाएंगे। इस संबंध में एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा है। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग इस पर विचार विमर्श कर इस संबंध में निर्णय ले सकता है।

जयपुर। राजधानी जयपुर के दो बड़े अस्पतालों से एसएमएस मेडिकल कॉलेज का जुड़ाव खत्म हो सकता है। जल्द ही ये अस्पताल पहले की तरह फिर से चिकित्सा विभाग के अधीन लाए जाएंगे। इस संबंध में एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा है। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग इस पर विचार विमर्श कर इस संबंध में निर्णय ले सकता है। जानकारी के अनुसार एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित 12 में से इन 2 अस्पतालों को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। कॉलेज प्रशासन का इस संबंध में तर्क है कि इन अस्पतालों में अधिकांश कामकाज ओपीडी तक ही सीमित रहता है।

यहां सर्जरी या कोई बड़ा प्रोसीजर ना के बराबर ही रहता है। ऐसे में कॉलेज में बढ़ते कामकाज को देखते हुए इन अस्पतालों के संचालन पर पुनर्विचार का आग्रह किया गया है। अगर कॉलेज प्रशासन के प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो एसएमएस के अधीन कुल 10 अस्पताल ही रह जाएंगे। ऐसे में कॉलेज के ऊपर भर भी कम होगा। वर्तमान में इस दोनों अस्पतालों के अलावा एसएमएस अस्पताल, जेके लोन, मनोरोग, जनाना, महिला, गणगौरी, कांवटिया, श्वसन रोग संस्थान, सुपर स्पेशलिटी और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अधीन हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला