बेनीवाल ने आरपीएससी भंग करने की मांग को लेकर सदन में किया हंगामा

बेनीवाल ने आरपीएससी भंग करने की मांग को लेकर सदन में किया हंगामा

राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत में राज्यपाल अभिभाषण के दौरान रालोपा के विधायक हनुमान बेनीवाल ने आरपीएससी को भंग करने की मांग को लेकर हंगामा किया।   

जयपुर। राजस्थान की नवगठित सोलहवीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत में राज्यपाल अभिभाषण के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के विधायक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को भंग करने की मांग को लेकर हंगामा किया।   

सोलहवीं विधानसभा का पहला सत्र राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ और इसी दौरान बेनीवाल अपने जगह खड़े हो गए और आरपीएसी को भंग करने की मांग को लेकर बोलने लगे। बाद में वह आरपीएसी भंग करो का पेपर लहरातेे हुए वेल में आ गए।

वेल में आने के बाद वह अभिभाषण दे रहे मिश्र के सामने की तरफ आ गए। इस पर उन्हें संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने टोका। इस पर सामने से हट गए और वेल में इस मांग को लेकर हंगामा करते रहे और बाद में वेल में ही बैठ गए और जब तक अभिभाषण समाप्त नहीं हुआ वह करीब पौन घंटे तक वेल में ही बैठे रहे।

उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार के समय पेपर लीक के मामले सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी उस समय आरपीएसी को भंग करने की मांग की थी। 

Read More पंजाब में पुलिस को मिली बड़ी सफलता : गोल्डी बराड़ के 2 साथी गिरफ्तार, मुख्य शूटरों के ठिकानों का पता लगाने के लिए जांच जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त