भजनलाल शर्मा ने दी अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं : सामाजिक न्याय और समानता के लिए उठाई आवाज, कहा-  कमजोर वर्गों को दिलवाएं उनके अधिकार 

हमारे लिए पथ-प्रदर्शक और प्रेरणादायी है

भजनलाल शर्मा ने दी अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं : सामाजिक न्याय और समानता के लिए उठाई आवाज, कहा-  कमजोर वर्गों को दिलवाएं उनके अधिकार 

बाबा साहेब ने अपने सम्पूर्ण जीवन में कड़ी मेहनत से जो सफलता प्राप्त की। वह आज भी हमारे लिए पथ-प्रदर्शक और प्रेरणादायी है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि महान विचारक, समाज सुधारक, विधिवेत्ता एवं भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर दलितों, शोषितों, वंचितों, महिलाओं और गरीबों के मुक्तिदाता थे और उन्होंने सदैव सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपनी आवाज उठाई और समाज के कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलवाएं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपने सम्पूर्ण जीवन में कड़ी मेहनत से जो सफलता प्राप्त की। वह आज भी हमारे लिए पथ-प्रदर्शक और प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डा अम्बेडकर का जीवन नागरिक अधिकारों के रक्षक, संसदीय शासन प्रणाली के समर्थक, महिला अधिकारों के अग्रदूत, अस्पृश्यता मिटाने के रूप में हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। बाबा साहेब ने कानून, शिक्षा, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही, श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के लिए संघर्ष कर उनका उत्थान सुनिश्चित किया। शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान निर्माण के जरिये समतामूलक समाज के निर्माण एवं भारत को प्रगतिशील राष्ट्र बनाने में अतुलनीय योगदान रहा है। शर्मा न समता, बंधुता और न्याय पर आधारित बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए प्रदेशवासियों से उनके सिद्धांतों और विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया, जिससे देश एवं प्रदेश के विकास में सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें। 

 

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत ने तीरंदाजी विश्वकप के पहले चरण में जीते चार पदक भारत ने तीरंदाजी विश्वकप के पहले चरण में जीते चार पदक
भारत ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल चार...
आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स को पांच हार के बाद मिली जीत, लखनऊ पर जीत में धोनी ने बनाए 11 गेंदों पर 26 रन
सिर्फ नेम प्लेट लगाने और आधे घंटे की मीटिंग से नहीं चलेगा काम : गोविन्द सिंह डोटासरा
राज्य सरकार बताए मेडिकल कॉलेजों के रिक्त पदों को भरने की क्या है कार्ययोजना
आज का भविष्यफल  
लूट की नीयत से हमला : बदमाशों ने मंदिर में ठहरे तीन जैन संतों पर किया हमला, बाल अपचारी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
एटीएस और कॉस्टगार्ड को मिली बड़ी सफलता : गुजरात में 1800 करोड़ का नशीला पदार्थ पकड़ा