भजनलाल शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर किए प्रहार : आप पार्टी ने दिल्ली को जमकर लूटा, अब बहकावे में नहीं आएगी जनता

जनता की कमाई को लूटा

भजनलाल शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर किए प्रहार : आप पार्टी ने दिल्ली को जमकर लूटा, अब बहकावे में नहीं आएगी जनता
मुख्यमंत्री ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि ईमानदारी का दिखावा करने वाले आम आदमी पार्टी के लोग सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकास के मामले में दिल्ली के हालात दिए तले अंधेरा जैसे हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने 10 साल के कुशासन में भारी भ्रष्टाचार कर दिल्ली की जनता को ठगने और लूटने का काम किया है। अब दिल्ली की जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी और इस बसंत में दिल्ली में विकास का कमल खिलाएगी। सीएम ने दिल्ली दौरे के दौरान रिठाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुलवंत राणा तथा मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर प्रहार किए।

ईमानदारी का दिखावा करने वाले भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे
मुख्यमंत्री ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि ईमानदारी का दिखावा करने वाले आम आदमी पार्टी के लोग सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए। उन्होंने 28 हजार करोड़ का जल बोर्ड में स्कैम, 4 हजार 500 करोड़ रुपए का डीटीसी बस स्कैम, 500 करोड़ रुपए का बसों के पैनिक बटन का स्कैम कर दिल्ली की जनता की कमाई को लूटा। 

Tags: looted

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र