भजनलाल शर्मा ऑनलाइन करेंगे 65 लाख से अधिक किसानों को 650 करोड़ ट्रांसफर

चयनित किसानों से संवाद करेंगे

भजनलाल शर्मा ऑनलाइन करेंगे 65 लाख से अधिक किसानों को 650 करोड़ ट्रांसफर

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि योजना के तहत किसानों को प्रथम किश्त के रूप में एक हजार तथा दूसरी व तीसरी किश्त के रूप में 500-500 रुपए उनके खातों में डीबीटी होंगे।

जयपुर। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा टोंक के कृषि उपज मंडी प्रांगण में राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के 65 लाख से अधिक किसानों को योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 650 करोड़ से अधिक की राशि का सीधा उनके बैंक खातों में हस्तांतरण करेंगे और चयनित किसानों से संवाद करेंगे। 

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि योजना के तहत किसानों को प्रथम किश्त के रूप में एक हजार तथा दूसरी व तीसरी किश्त के रूप में 500-500 रुपए उनके खातों में डीबीटी होंगे। इस समारोह में सीएम 21 कस्टम हायरिंग सेंटर्स की सौगात देंगे। कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति को 8 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। प्रदेश की 51 महिला ग्राम सेवा सहकारी समितियों को 3-3 लाख की हिस्सा राशि का भी हस्तान्तरण होगा।

Tags: bhajanlal

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत