भाजपा प्रदेश कार्यशाला कल : पंचायत-निकाय चुनाव जीतने का रोडमैप होगा तैयार, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लेंगे पदाधिकारियों की क्लास ; सीएम भजनलाल भी रहेंगे मौजूद

अभियानों की प्रभावशीलता को लेकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यशाला कल : पंचायत-निकाय चुनाव जीतने का रोडमैप होगा तैयार, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लेंगे पदाधिकारियों की क्लास ; सीएम भजनलाल भी रहेंगे मौजूद

भाजपा आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित करेगी। जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाली इस कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक और सांसद शामिल होंगे। अंता उपचुनाव में मिली हार के बाद पार्टी अब भविष्य के सभी चुनावों को ध्यान में रखते हुए ठोस रणनीति और कार्ययोजना बनाने पर फोकस करेगी।

जयपुर। भाजपा आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित करेगी। जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाली इस कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक और सांसद शामिल होंगे। अंता उपचुनाव में मिली हार के बाद पार्टी अब भविष्य के सभी चुनावों को ध्यान में रखते हुए ठोस रणनीति और कार्ययोजना बनाने पर फोकस करेगी। कार्यशाला को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष संबोधित करेंगे। वे संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति और अभियानों की प्रभावशीलता को लेकर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। करीब आठ घंटे चलने वाली इस कार्यशाला में विभिन्न सत्र आयोजित होंगे। इनमें सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, पंचायतराज चुनावों में बेहतर प्रदर्शन और पिछले एक वर्ष के अभियानों की समीक्षा की जाएगी। कार्यशाला के बाद बीएल संतोष भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के साथ अलग से बैठक भी करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस
सांसद संदोष कुमार पी ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस देकर एलपीजी की कमी पर चर्चा की मांग...
मंडियों और यार्डों का तेजी से होगा विकास : मुख्यमंत्री ने राजस्थान कृषि उपज मण्डी प्रांगण भूमि अर्जन नीति का किया अनुमोदन, 20 प्रतिशत विकसित भूमि आवंटित की जाएगी
साठ दिन में मुकदमा तय नहीं होने के आधार पर स्वत: जमानत पाने का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज
ईरानी सरकार का दावा: अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,300 से अधिक नागरिकों की मौत; 9,669 नागरिक ठिकाने हुए नष्ट, अमेरिका-इजरायल जानबूझकर बुनियादी ढांचे को बना रहे निशाना
15 मार्च से सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन, 25 मार्च से शुरू होगी खरीद
ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह
सेहत में सुधार के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एसएमएस से डिस्चार्ज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर पूछी कुशलक्षेम