BOI ने नई योजना की लांच, जानिए क्या है 400 दिन की विशेष सावधि जमा योजना

400 दिन की 8.10% ब्याज वाली विशेष सावधि जमा योजना शुरु

BOI ने नई योजना की लांच, जानिए क्या है 400 दिन की विशेष सावधि जमा योजना

बैंक सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 8.10% की आकर्षक ब्याज दर देगा।

जयपुर। बैंक ऑफ इंडिया ने त्योहारों के अवसर पर 400 दिनों की एक विशेष खुदरा सावधि जमा योजना लॉन्च की है। यह योजना 3.00 करोड़ रुपये से कम की जमा राशियों पर लागू होगी और सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी। इस योजना के तहत, गैर-प्रतिदेय जमा (Non-callable) के अंतर्गत, बैंक सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 8.10% की आकर्षक ब्याज दर, वरिष्ठ नागरिकों को 7.95%, और अन्य ग्राहकों को 7.45% प्रति वर्ष की दर से ब्याज प्रदान करेगा।

वहीं, कॉलेबल डिपॉजिट (जिसमें समय से पूर्व निकासी का विकल्प मौजूद होता है) के तहत, सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.95%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.80%, और अन्य ग्राहकों के लिए 7.30% की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

यह विशेष 400 दिन की सावधि जमा योजना भारतीय नागरिकों, एनआरई, और एनआरओ जमाकर्ताओं के लिए 3.00 करोड़ रुपये से कम की जमा राशियों पर उपलब्ध होगी। यह योजना 27 सितंबर 2024 से सभी शाखाओं और डिजिटल प्लेटफार्मों (बीओआई ओमनी नियो ऐप और इंटरनेट बैंकिंग) पर भी उपलब्ध होगी।

 

Read More व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत : 17 साइबर ठगों को दबोचा, यूएसडीटी और हवाला के जरिए रकम को लगाया ठिकाने

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जनगणना-2027 में स्व-गणना के लिए सरकारी कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जनगणना-2027 में स्व-गणना के लिए सरकारी कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश
राजस्थान में जनगणना-2027 के पहले चरण के लिए मुख्य सचिव ने सभी सरकारी कर्मचारियों को 15 मई तक स्व-गणना (Self-Enumeration)...
बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार: पढ़ें नीतिश कुमार के बेटे निशांत के बारे में सबकुछ!
अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है ईरानर: ट्रंप ने युद्ध 'जल्द' खत्म होने ​का किया दावा, बोले-ईरान समझौता अस्वीकार करता है तो  फिर शुरू होगी बमबारी
पहली डिजिटल जनगणना आज से शुरू: ‘स्व-गणना’ की खिड़की खुली, प्रगणक को घर पर दिखानी होगी एसई आईडी
विधानसभा चुनाव 2026: आचार संहिता के दौरान चुनाव आयोग की रिकॉर्ड कार्रवाई, 1440 करोड़ की नकदी, नशीले द्रव्य, उपहार जब्त  
देहरादून में रह रहा राजस्थान का शातिर अपराधी गिरफ्तार : अपहरण और लूट के बाद 12 साल से था फरार, पहचान बदलकर सुरक्षा गार्ड की कर रहा था नौकरी
सचिवालय में पर्यटन, कला और विरासत परियोजनाओं पर मंथन : कई बड़े प्रोजेक्ट्स की हुई समीक्षा आमेर मास्टरप्लान; पुष्कर डेवलपमेंट, थार सर्किट और जयपुर 300 वर्ष पहल सहित पर्यटन व सांस्कृतिक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा